सार्वजनिक अवकाश घोषित गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर दिल्ली में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश
दिल्ली सरकार ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले 25 नवंबर को सीमित अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन रविवार को सरकार ने इसे बढ़ाकर सभी सरकारी कार्यालयों में पब्लिक हॉलिडे करने का फैसला लिया।
गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने का अवसर
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दिन नागरिकों को गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान, दिव्य शिक्षाओं, और धर्म, मानव गरिमा व अंतरात्मा की स्वतंत्रता की रक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करेगा।
“मानवता के रक्षक थे गुरु तेग बहादुर” — सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत अत्याचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब केवल सिख समुदाय के नौवें गुरु ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के रक्षक थे।
धर्म की रक्षा के लिए दी सर्वोच्च शहादत
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर एक दिव्य और साहसी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को निर्भय होकर अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिलाने के लिए शहादत का महान मार्ग चुना।
#DelhiHoliday #GuruTeghBahadur #350thShaheediDiwas #DelhiGovt #PublicHoliday #RekhaGupta #SikhHeritage #ShaheediDiwas #GuruTeghBahadurJi #HumanityProtector #SikhCommunity #DelhiNews
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138