धाकड़ न्यूज: थाईलैंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां थाईलैंड का विमान एकदम से समुद्र के ऊपर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में छह पुलिसकर्मी सवार थे। इस प्लेन क्रैश में सभी पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना थाईलैंड के मशहूर बीच टाउन की बताई जा रही है। यहां एक छोटा पुलिस का प्लेन समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था। तभी प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्लेन जमीन से 100 मीटर की दूरी पर समुद्र में आ गिरा था। इतनी ऊपर से गिरने के कारण प्लेन 2 भागों में बट गया। इस प्लेन में मौजूद 5 पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल था, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि यह हादसा 25 अप्रैल (शुक्रवार) की सुबह करीब 8:15 बजे हुआ। थाईलैंड के फेचबुरी प्रांत में चा-एम रिसॉर्ट के पास समुद्र में विमान दुर्घटना देखने को मिली है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद चा-एम पुलिस स्टेशन व हुआई साई ताई की पेट्रोल यूनिट मौके पर पहुंची। पुलिस ब्लैक बॉक्स के माध्यम से हादसे की वजह पता लागने की कोशिश कर रही है। बता दें कि इस प्लेन में आपातकाल परिस्थितियों के लिए अधिकारियों को पैराशूट ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान अचानक यह प्लेन का संतुलन बिगड़ा और प्लेन क्रैश होने के बाद समुद्र में आ गिरा। प्लेन के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़े: https://haryanadhakadnews.com/latest-news/5576/
व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 124
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1132