Home » टेक्नोलॉजी » Superfast Trains: हरियाणा के इन जिलों में शुरू होगी सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Superfast Trains: हरियाणा के इन जिलों में शुरू होगी सुपरफास्ट ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ

हरियाणा के इन जिलों में शुरू होगी सुपरफास्ट ट्रेन
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा के इन जिलों में शुरू होगी सुपरफास्ट ट्रेन : कुरुक्षेत्र और कैथल क्षेत्र की जनता अब उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी (20989/20990) सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा पाएगी। रेलवे ने इस ट्रेन को सप्ताह में दो बार चलाने की घोषणा की है। यह नई रेल सेवा कैथल और कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों यात्रियों को सीधे संपर्क और यात्रा में आसानी होगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रीय सांसद नवीन जिन्दल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।

सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार, गाड़ी संख्या 20989 (उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस) उदयपुर सिटी से हर बुधवार और शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 20990 (चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस) चंडीगढ़ से हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

ट्रेन यात्रा के दौरान राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स