कैबिनेट मंत्री की बैठक में हंगामा रोहतक में परिवेदना समिति की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने उठाई आवाज
रोहतक में आयोजित परिवेदना समिति की बैठक उस समय हंगामेदार हो गई जब बड़ा बाजार की दो महिलाएं मंत्री कृष्ण लाल पवार के फैसले से असंतुष्ट होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिलाएं लगातार “मंत्री जी सुनो” के नारे लगाती रहीं। पुलिस ने उन्हें घेर लिया, लेकिन मंत्री ने शांतिपूर्वक दोनों को अपने पास बुलाकर उनकी शिकायत सुनी।
यह विवाद नगर निगम की कार्रवाई से जुड़ा था, जिसमें अतिक्रमण हटाने के दौरान मकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था। इस मामले की जांच के लिए मंत्री ने पहले भाजपा नेता रमेश भाटिया को जिम्मेदारी सौंपी थी।
हालांकि महिलाओं ने रमेश भाटिया पर भरोसा जताने से इनकार कर दिया और किसी अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की। मंत्री ने उनकी मांग मानते हुए जांच की जिम्मेदारी एडीसी और डीआरओ को सौंप दी। इसके बाद महिलाएं संतुष्ट होकर बैठक से बाहर चली गईं और मामला शांत हो गया।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138