Red Fort Blast : लाल किले धमाके के आरोपी उमर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि आतंकी उमर का हरियाणा के नूंह से गहरा कनेक्शन था। दिल्ली ब्लास्ट से पहले वह करीब 10 से 12 दिन तक नूंह की हिदायत कॉलोनी में छिपा रहा। उमर अल-फलाह यूनिवर्सिटी में टेक्नीशियन शोएब की साली के एक मंजिला मकान में किराए पर ठहरा हुआ था। 30 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी से निकलने के बाद उसने इसी घर में पनाह ली और यहां भी अमोनियम नाइट्रेट रखा था।
नूंह से लाल किला कैसे पहुंचा उमर?
सूत्रों के अनुसार, 9 नवंबर को उमर शोएब की साली के घर से अपनी कार में अमोनियम नाइट्रेट भरकर निकला। इसके बाद वह नूंह और मेवात के कई इलाकों में घूमता हुआ बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुआ और सीधे लाल किले तक पहुंच गया।
फिलहाल शोएब एनआईए की हिरासत में है और उसके रोल की जांच की जा रही है।
शोएब की साली के घर पर मौके पर जांच
नूंह एसपी राजेश कुमार, एएसपी आयुष यादव और हरियाणा STF की टीम शोएब की साली के घर पहुंची और पूरे घर की जांच की। इस दौरान पड़ोसियों को उमर की फोटो दिखाकर पूछताछ की गई। STF ने उमर की सहायता करने वाली एक महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई।
शोएब ने उमर को दिया था लॉजिस्टिक सपोर्ट
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में NIA ने शोएब को गिरफ्तार किया है, जिस पर आतंकी उमर को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है। शोएब फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में लैब असिस्टेंट था और उमर को लैब से केमिकल उपलब्ध कराता था।
हरियाणा STF ने 16 नवंबर को भी इस घर की तलाशी ली थी, जिसके बाद घर को सील कर दिया गया था।
#RedFortBlast
#DelhiBlast
#LalKilaAttack
#NIAInvestigation
#UmarTerrorist
#ShoaibAlFalah
#AlFalahUniversity
#NuhConnection
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138