Ravana Dahan 2025: यमुनानगर में 75 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन इस बार यमुनानगर में दशहरा पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहरवासी 75 फुट ऊंचे रावण दहन का नजारा देख पाएंगे। इसके साथ ही 65 फुट ऊंचे मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए लोगों में भारी उत्सुकता है।
करीब 40 दिनों से कारीगर दिन-रात मेहनत कर इन विशालकाय पुतलों को अंतिम रूप दे रहे हैं। सहारनपुर से मंगवाए गए खास कागज और कपड़े से सजाए गए ये पुतले और भी आकर्षक नजर आ रहे हैं। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण को तैयार करने में 4 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ है, जबकि 2 लाख रुपये की आतिशबाजी भी इन पुतलों में लगाई गई है।
कारीगर महिंदर मनचंदा ने बताया कि उनका परिवार पिछले 40 साल से दशहरा पर पुतले बनाने की परंपरा निभा रहा है। पुतलों को पूरे विधि-विधान से पूजा जाता है और ढोल-नगाड़ों के साथ मैदान तक लाया जाता है, जहां उनका दहन होता है।
दशहरा अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने अहंकार और अधर्म के प्रतीक रावण का वध किया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर साल इन पुतलों का दहन किया जाता है, ताकि समाज को संदेश मिले कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत हमेशा सत्य और धर्म की ही होती है।
इस बार यमुनानगर का दशहरा और भी खास होगा। भव्य पुतलों, रंगीन आतिशबाजी और जगमग रोशनी के बीच हजारों लोग इस अद्भुत दृश्य के गवाह बनेंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी में उत्साह का माहौल है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 124
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1132