धाकड़ न्यूज: Udaipur News : आज के समय में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद भी शादी नहीं हो पाती। आज के समय में लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद हत्या कर लेते है या हत्या कर दी जाती है। लेकिन राजस्थान के जिले डूंगरपुर (Dungarpur) के गलंदर गांव (Galander Village) में लिव इन रिलेशनशिप में रहकर अनोखी और प्रेरणादायक शादी का आयोजन हुआ। यह जोड़ा लिव इन रिलेशनशिप में 1, 2, 5, 7 साल नहीं बल्कि 70 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 95 वर्षीय रामा भाई अंगारी और 90 वर्षीय जीवली देवी लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रहे थे। इन दोनां ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। इन दोनों दंपत्तियों का संबंध सात दशकों से मजबूत रहा। लेकिन फिर भी उन्होंने कभी सामाजिक रूप से विवाह नहीं किया।
एक जून को हुई हल्दी की रस्म
रामा भाई अंगारी और जीवली देवी के आठ बच्चे और कई पोते-पोतियां भी हैं। जब इस लिव इन रिलेशनशिप जोड़े ने विवाह करने की इच्छा जताई तो उनके बच्चों ने माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए बड़ी धूमधाम से शादि करवाने का निर्णय लिया। फिर एक जून को हल्दी की रस्म भी हुई। जबकि बुधवार चार जून को गांव में डीजे की धुन पर बिंदौरी भी निकाली गई। इस दौरान उनके बेटे, पोते और गांव के लोग डीजे पर खूब नाचे। इसेके बाद दोनों ने रीति रिवाज के साथ सात फेरे लिए। शादी में शामिल लोगों को भोजन भी कराया गया। अंत में, रामा और जीवली के साथ परिवार वाले बेहद खुश नजर आए। और गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है।

जानिए, क्या करते है दंपत्ति के आठ बेटे-बेटियां
रामा भाई अंगारी गुजरात में कुएं खोदने का काम करते थे। साथ ही उन्होंने खेती-बाड़ी का भी काम किया। वहीं, जीवली देवी ने भी माडा संस्था में तकरीबन 12 साल तक हैंडलूम चलाया। यहां जीवली देव दरियां बुननें का काम करती थीं। फिर उनकी आंखें कमजोर होने लगी तो वह भी खेती-बाड़ी का काम संभालने लगी। इस बुजुर्ग जोड़े का बड़ा बेटा बखू खराड़ी है जिनकी उम्र 60 साल है। वह भी खेती-बाड़ी करता है। उससे छोटा बेटा शिवराम है। जिसकी उम्र करीब 57 वर्ष है। वह सरकारी टीचर लगा है। तीसरे नंबर की बेटी जंतु थी। जंतू की 55 साल की उम्र में मौत हो गई।
वहीं, चौथे नंबर की बेटी सुनीता है। जिसकी उम्र 53 साल है और वह भी टीचर है। पांचवे नंबर पर अनिता है जिसकी उम्र 50 वर्ष है वह नर्स है। छटे नंबर का बेटा कांतिलाल खराड़ी है जिसकी उम्र 48 वर्ष है वह भी टीचर लगा है। सांतवें नंबर का बेटा लक्ष्मण लाल है जिसकी उम्र 44 वर्ष है और वह किसान है। और सबसे छोटी बेटी सीता खराड़ी है जिसकी उम्र 41 वर्ष है। और वह शादी होने के बाद से ही गुम है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़ें: MEERUT HONOR KILLING: प्रेमी से बात करने पर 12वीं की छात्रा की गला दबाकर की हत्या, मां और रिश्तेदार गिरफ्तार
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131