हरियाणा के इन जिलों में अगले घंटे में होगी तेज बारिश : हरियाणा में मौसम सुहावना हो चुका है और आईएमडी ने पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। राज्य के 3 जिलों में यलो अलर्ट है, जबकि सुबह 11:15 बजे तक फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल, रोहतक, पानीपत और सोनीपत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इनमें पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, झज्जर और गुरुग्राम में फिलहाल तेज बारिश हो रही है।
आगे का मौसम पूर्वानुमान
आईएमडी के अनुसार, कल फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद और कैथल में 0–25% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह व पलवल में 25–50% बारिश की संभावना है।
सोमवार को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में 50–75% बारिश की संभावना के चलते इन जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25–50% बारिश की आशंका जताई गई है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131