
धाकड़ न्यूज, पंजाब: पंजाब के वित्तमंत्री ने आज बजट पेश कर रहे है। यह आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब सरकार का चौथा बजट है। यह बजट पंजाब के वित्तमत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेश किया है। यह बजट 2.36 लाख करोड़ का है जो कि पिछले साल से करीब 16% ज्यादा है। इस बजट में वित्तमंत्री ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। लुधियाना, जालंधर, व अमृतसर में विदेशों की तर्ज पर सड़के बनाएंगे। बजट से पहले वित्तमंत्री चीमा ने अपने सरकारी आवास पर बजट की कापी साइन की बाद में उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के घर जाकर मुलाकात की।
चार साल में 80.22 करोड़ का बजट बढ़ा
पजाब सरकार का पिछले चार साल से लगातार बजट में इजाफा हो रहा है। साल 2022 में बजट लगभग 155860 करोड़ का था जो कि इस साल 2025 मे 236080 करोड़ का हो गया। साल 2023 और 2024 में क्रमानुसार 196462 लाख व 204918 करोड़ का था।
बजट में क्या-क्या खास
- बठिंडा में 100 बेड का अस्पताल बनेगा।
- जंगली जानवरों से हुए फसलों क नुकसान पर मुआवजा देंगे।
- 150 करोड़ नशामुक्ति पर खर्च करेगी सरकार।
- पंजाब में तीन हजार इंडोड स्टेडियम बनेंगे।
- 10 लाख रूपये का बीमा कवर होगा
- विदेशाें की तर्ज पर सड़के बनेंगी
- 347 ई-बस खरीदेंगे जिसके लिए 300 करोड़ का बजट रखा
- स्ट्रीट योजना लाएंगे
- इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लागू करेंगे।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN