धाकड़ न्यूज, हरियाणा : Politics, राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि पंजाब में झूठ की बुनियाद पर सरकार बनी थी। इस सरकार ने जनता के लिए कोई सार्थक कार्य नहीं किया। पंजाब की लोग अब सच्चाई समझ चुके हैं। सीएम पंजाब के संगरूर में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें निभा नहीं पाई। दिल्ली के अंदर भी यही हुआ क्योंकि झूठ लंबे समय तक नहीं चलता। पंजाब में होने वाले उपचुनाव में लोग सही फैसला करेंगे।
पंजाब सरकार का ध्यान अपनी सुविधाओं पर : सीएम
सीएम ने कहा कि 11 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार की नीतियों पर जनता का भरोसा निरंतर मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का अपनी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित रहा है जनता पर नहीं। पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब भी आगे बढ़े। नायब सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार तो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर रही, जिससे पंजाब की जनता योजनाओं के लाभ से वंचित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। उसी प्रकार, पंजाब सरकार भी अपने किसानों की फसल का उचित मूल्य दे।
हरियाणा मे बीते 10 वर्षों में 15,500 करोड़ का मुआवजा किसानों को मिला
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा मे सरकार ने बीते 10 वर्षों में 15,500 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा किसानों को दिया है। आयुष्मान योजना का लाभ भी मिल रहा है, जबकि पंजाब के लोग इससे वंचित हैं। पंजाब सरकार जमीनी स्तर पर काम करे और लोगों को केंद्र की योजनाओं का लाभ देने का कार्य शुरू करे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 11 वर्षों में इन वर्गों को जो अधिकार दिए हैं, वह कांग्रेस ने कभी नहीं दिए। कांग्रेस ने आम जनता, समाज की चिंता नहीं की। कांग्रेस ने दशकों तक आम जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी की है।
मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया
मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए डीएससी समाज के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोगों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया और उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने मुख्यमंत्री को 11 जून को संत कबीर जयंती के लिए भी निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारत का संविधान राष्ट्र को प्रदान किया। आज हमारे लोकतंत्र की मूल आत्मा है। कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया और आज भी जब राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद या न्यायपालिका पर टिप्पणियां करती है तो यह संविधान का अपमान है।
राज्भर में 1,37,468 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया
धाकड़ न्यूज, हरियाणा :राज्य सरकार ने प्रदेश को नशाaमुक्त और पर्यावरण-संवेदनशील प्रदेश बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम उठाया है। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में सभी जगह पर खेल, आयुष, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधाaन में योग पखवाड़ा कार्यशाला की जा रही है। इसमें राज्य में लगभग 9.50 लाख प्रतिभागियों ने एक्टिव रूप से भागीदारी की जा चुकी है।
राज्भर में 1,37,468 लोगों ने एक साथ रविवार को योगाभ्यास किया। इस आयोजन में 2,640 पौधे भी लगाए गए। अब तक 40,721 पौधे लगाए जा चुके हैं।वर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कर योग दिवस को जन आंदोलन बनाएं। सरकार 21 जून को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें योग क्रियाएं होंगी। इसमारोह में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
यह भी पढ़ें :-
Ration Card E-KYC: अब राशन कार्ड धारक घर बैठे कर सकेंगे ई-केवाईसी
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN