धाकड़ न्यूज: प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपकी तकलीफ मेरी तकलीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में मैं 24*7 आपके साथ खड़ा हूं, आपको किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नॉन-स्टॉप सरकार आपके हितों का पूरा ख्याल रख रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज संत कबीर कुटीर पहुंचे, अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को हिसार में प्रस्तावित जनसभा के संबंध में आज प्रशासनिक अधिकारियों, टीम हरियाणा के हमारे साथियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जब-जब प्रधानमंत्री जी का आगमन हुआ है, तब-तब प्रदेशवासियों में उत्साह और उल्लास का नया संचार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की सरकार प्रदेश के नॉन-स्टॉप विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के दौरे के दौरान आदमपुर में लोगों से मिले
पंजाब के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी आदमपुर में रेलवे फाटक पर लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। पंजाब के लोगों ने कहा कि उनका सभी राजनीतिक दलों से विश्वास उठ चुका है, क्योंकि किसी भी पार्टी ने पंजाब के लिए कुछ भी अच्छा नहीं किया है। बल्कि लोगों ने कहा कि प्रत्येक पार्टी ने दूसरे की अपेक्षा पंजाब को अधिक नुकसान पहुंचाया है।
अब पंजाब के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनसे कहा कि अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक साल रह गया है। यहां भी कमल का फूल खिल जाएगा। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
वहीं, विख्यात सूफी गायक, पद्मश्री हंसराज हंस जी की धर्मपत्नी रेशम कौर जी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जालंधर में उनके निवास पर पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN