Home » हरियाणा » पानीपत » पानीपत की गोल्डन फैक्ट्री विवादित मामला: विधायक और उद्यमी आमने-सामने, हंगामा बढ़ा

पानीपत की गोल्डन फैक्ट्री विवादित मामला: विधायक और उद्यमी आमने-सामने, हंगामा बढ़ा

पानीपत की गोल्डन फैक्ट्री विवादित मामला
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

पानीपत की गोल्डन फैक्ट्री विवादित मामला : पानीपत में स्वास्तिक रोड के चौड़ीकरण के दौरान गोल्डन फैक्ट्री को गिराने को लेकर गुरुवार को विवाद भड़क गया। शहर के 200 से अधिक उद्यमी विधायक प्रमोद विज के आवास पर पहुंचे और निगम की कार्रवाई को लेकर करीब दो घंटे तक तीखी बहस हुई। उद्यमियों का आरोप था कि निगम बिना किसी ठोस वजह के फैक्ट्री गिरा रहा है, जबकि विज ने स्पष्ट किया कि यह कदम निगम का निर्णय था और उनका इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है।

विवाद के दौरान विधायक विज और उद्यमी विनोद धमीजा के बीच जमकर तकरार हुई। धमीजा ने कहा कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि कोई गलत कदम नहीं उठाया जाएगा, बावजूद इसके रात 12 बजे कार्रवाई की गई। इस पर विज ने पलटवार किया कि धमीजा ने खुद अवैध पेट्रोल पंप बनाया था, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। फैक्ट्री मालिक वेद प्रकाश चुघ ने आरोप लगाया कि नेताओं ने आसपास की जमीन खरीदी और कीमत बढ़ाने के लिए उनकी फैक्ट्री को निशाना बनाया गया।

हंगामे के बाद फैक्ट्री मालिक ने कांग्रेस नेता बुल्ले वरिंदर शाह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में निगम पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। नगर निगम कमिश्नर पंकज यादव ने कहा कि फैक्ट्री संचालक को पहले ही तीन नोटिस दिए गए थे, संभवतः संचार की कमी के कारण विवाद हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमीन की पैमाइश कर निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।

इस मामले में नेता अजय सिंगला ने सवाल उठाया कि अगर फैक्ट्री अवैध थी तो अब निर्माण कैसे हो रहा है, और अगर वैध थी तो इसे क्यों तोड़ा गया। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और शहर में चल रहे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment