कांग्रेस नेता के चचेरे भाई पर फायरिंग पानीपत में कांग्रेस नेता और जिला परिषद पार्षद अनिल मलिक के चचेरे भाई दिनेश को सींक गांव में एक शादी समारोह के दौरान गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें दिनेश की छाती और ठोड़ी में गोली लगी।
घायल दिनेश को तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शादी समारोह के दौरान पहले कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की। आरोपियों की पहचान सींक गांव निवासी मोहित, बागखेड़ा निवासी रिंकू उर्फ़ टीनू और अन्य पांच लोगों के रूप में हुई है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138