Home » हरियाणा » पानीपत » पानीपत: मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठग ने रिटायर्ड अफसर को 18 दिन डिजिटल गिरफ्त में रखकर उड़ाए 42.70 लाख रुपए

पानीपत: मुंबई क्राइम ब्रांच अधिकारी बन ठग ने रिटायर्ड अफसर को 18 दिन डिजिटल गिरफ्त में रखकर उड़ाए 42.70 लाख रुपए

डिजिटल गिरफ्त में रखकर उड़ाए 42.70 लाख रुपए
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

डिजिटल गिरफ्त में रखकर उड़ाए 42.70 लाख रुपए : पानीपत में एक रिटायर्ड अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए उन्हें 18 दिनों तक “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और ट्रांजेक्शन मिलान के बहाने 42.70 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शिकायतकर्ता सुभाष, जो समालखा के रहने वाले हैं और नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) से अधिकारी पद से रिटायर्ड हैं, ने बताया कि वह अकेले रहते हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और बेटा गुरुग्राम में नौकरी करता है। 16 अक्टूबर को उनके फोन पर एक अज्ञात कॉल आया। कॉलर ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि नरेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने सुभाष का बैंक खाता 5 लाख रुपए में खरीदा है। आरोप लगाया गया कि उस खाते से 2 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है और सुभाष को 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में 10 लाख रुपए मिले हैं।

ठगों ने वीडियो कॉल पर नरेश नाम के व्यक्ति को दिखाकर भरोसा दिलाया और सीबीआई से संबंधित नकली दस्तावेज भेजे। इसके बाद कहा कि उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” में लिया जा रहा है और केस से नाम हटाने के लिए पैसे देने होंगे। आरोपियों ने सुभाष से उनके सभी बैंक खातों की जानकारी मांगी और कहा कि घर व बैंक में जितना भी नकद है, सब भेज दो।

भय और झांसे में आकर सुभाष ने 17 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अलग-अलग खातों में कुल 42.70 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

#PanipatNews
#CyberCrime
#DigitalArrest
#OnlineFraud
#MumbaiCrimeBranch
#CyberScam
#PanipatPolice
#CyberFraudCase

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स