Home » हरियाणा » पानीपत » हरियाणा के इस जिले में ई-रिक्शा और ऑटो पर लागू होगा ऑड-ईवन नियम, ऑटो यूनियन ने दी चेतावनी… जानें वजह

हरियाणा के इस जिले में ई-रिक्शा और ऑटो पर लागू होगा ऑड-ईवन नियम, ऑटो यूनियन ने दी चेतावनी… जानें वजह

हरियाणा के इस जिले में ई-रिक्शा और ऑटो पर लागू होगा ऑड-ईवन नियम
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा के इस जिले में ई-रिक्शा और ऑटो पर लागू होगा ऑड-ईवन नियम : पानीपत प्रदेश का पहला शहर बन गया है जहां ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन नियम लागू किया गया है। 7 दिन के ट्रायल के बाद प्रशासन ने 8 सितंबर से इसे नियमित रूप से लागू करने का निर्णय लिया। इस व्यवस्था से ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है और लोग पहले की तुलना में कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। साथ ही प्रदूषण स्तर में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहर में 4632 ई-रिक्शा और 3414 ऑटो पंजीकृत हैं, जिनके लिए 4 अंकों का कोड जारी किया गया है। हालांकि सड़कों पर करीब 15 हजार ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ रहे थे, जिसके कारण जाम की समस्या गंभीर हो गई थी। 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 30 से 45 मिनट तक लग जाते थे।

इसी बीच ऑटो यूनियन के प्रधान नरेश डाहर ने 10 सितंबर तक नियम वापस लेने का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि ऑड-ईवन की बजाय प्रशासन को रूट तय करने चाहिए। वहीं डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी और नगर निगम कमिश्नर पंकज कुमार का कहना है कि यातायात सुचारू रखने के लिए नियम को पूरी तरह लागू करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले दो बार यह व्यवस्था असफल रही थी, इसलिए इस बार पुलिस ने सख्ती से अमल कराने की तैयारी की है।

इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी की जाएगी। जीटी रोड पर नांगल खेड़ी और टोल प्लाजा, सनौली रोड पर बबैल, गोहना रोड पर पुराना शुगर मिल और असंध रोड पर गाबा ढाबा के पास चेकिंग होगी। करीब 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वर्तमान में शहर में प्रतिदिन लगभग 8 हजार ऑटो और ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स