Home » राष्ट्रीय » ‘Tiranga Yatra – A journey in the name of patriotism’ :मुख्यमंत्री ने जवानों को किया नमन, कहा “ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य, स्वाभिमान और नए भारत का संकल्प”

‘Tiranga Yatra – A journey in the name of patriotism’ :मुख्यमंत्री ने जवानों को किया नमन, कहा “ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य, स्वाभिमान और नए भारत का संकल्प”

'Tiranga Yatra - A journey in the name of patriotism'
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कियह पूरे देश के लिए गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है। इसे राष्ट्र की गरिमा और आत्मसम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है। मुख्यमंत्री पंचकूला में “तिरंगा यात्रा – एक यात्रा देशभक्ति के नाम” के आरंभ से पहले यवनिका टाउन पार्क में उपस्थिजन को संबोधित कर रहे थे।

बच्चों, महिलाओं सहित हजारों लोगों ने की भागीदारी

'Tiranga Yatra - A journey in the name of patriotism'3
पंचकूला में “तिरंगा यात्रा – एक यात्रा देशभक्ति के नाम” के दौरान।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में सेक्टर – 5 स्थित यवनिका टाउन पार्क से भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ यात्रा आरंभ हुई और मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर जाकर सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बच्चों, महिलाओं सहित हजारों लोगों ने भागीदारी की और देश के वीर सैनिकों को नमन किया। मेजर संदीप शांकला मेमोरियल पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगणों ने माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और जवानों की वीरता व साहस को नमन किया।

यही नए भारत का आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र को जख्म देने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। उन्होंने भारत के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे को झुकने नहीं दिया। यह राष्ट्र के आत्मसम्मान और शौर्य का उत्सव है। यह हमारी राष्ट्रीय चेतना और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। यह उन रणबांकुरों को समर्पित है, जिन्होंने दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सैनिकों ने जिस साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट संदेश पूरी दुनिया ने सुना कि ”भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगा।” यही नए भारत का आत्मविश्वास है और विकसित भारत की पहचान है।

ऑपरेशन सिंदूर‘ भारत की सैन्य रणनीति और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण

सीएम ने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सैन्य रणनीति, प्रधानमंत्री के नेतृत्व की कुशलता और सैनिकों के शौर्य का अद्वितीय उदाहरण है। पाकिस्तान को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत की संप्रभुता पर हमला करने की कीमत बहुत बड़ी होती है।  गैर-सैन्य कार्रवाई में सिंधु जल संधि निलंबित की गई। कलाकार, वीजा, व्यापार सब कुछ बंद किया।अटारी बॉर्डर सील किया, आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और पाकिस्तान को पूरे संसार से अलग-थलग कर दिया। यह नए भारत का प्रतिशोध था। हमारी सेनाओं ने सिर्फ मिसाइलें नहीं छोड़ीं, उन्होंने ऐसा संदेश दिया जो अमेरिका और चीन तक गूंज उठा। यह है नया भारत,  सशक्त भारत।

नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया

सीएम ने कहा कि जिस दिन ऑपरेशन सिन्दूर शुरू किया गया उस दिन सीता नवमी थी और मंगलवार का दिन भी। नवमी के दिन नौ ठिकानों पर हमला किया। पहलगाम में बहन-बेटियों के सिंदूर उजाड़े गये थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखा गया। इस ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग करने वाली आर्मी की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की।

भारत युद्ध का पक्षधर नहीं हैलेकिन जब शांति को कमजोरी समझा जाएगातो भारत जवाब देगा

सैनी ने कहा कि पहलगाम में महिलाओं को जिंदा छोड़कर आतंकवादियों ने कहा था कि मोदी को जाकर बता देना। अब मोदी ने बता दिया है कि भारत की अस्मिता पर आंख उठाने वालों का क्या हाल होता है।  उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीजफायर की बात हुई, तो भारत ने फिर संयम और शांति की मिसाल पेश की। यह हमारे देश की परिपक्वता, विवेकशीलता और आत्मबल का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने संसार को भी बताया है कि हम आतंक के खिलाफ हैं और इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह दिखाता है कि भारत युद्ध का पक्षधर नहीं है, लेकिन जब तक शांति को कमजोरी समझा जाएगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा। यही शौर्य और संयम भारत को एक महान राष्ट्र बनाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सोच और संकल्प को दी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है और दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया कि उन्होंने देश को आत्मगौरव से भर दिया। हमारे देश का आत्मबल हमारी सेना है। जब हम चैन की नींद सोते हैं, तो हमारे जवान सीमा पर अपनी नींद कुर्बान करते हैं। मुख्यमंत्री ने उन परिवारों को प्रणाम किया जिन्होंने अपने बेटे, भाई, पति को देश की रक्षा के लिए समर्पित किया और देश के नागरिकों को भी धन्यवाद किया, जिनकी एकता और अनुशासन ने इस संकट की घड़ी में संभालकर रखा।

वीर सैनिकों को समर्पित तिरंगा यात्रा : रस्तोगी

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन सभी वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान इस देश के लिए दिया है। यह यात्रा उन सभी सेनानियों को भी समर्पित है, जो देश की सरहदों पर लड़ रहे हैं और दिन-रात अपना खून पसीना एक रहे हैं, जिससे हम अपने घर में चैन की नींद सो सकें। यह यात्रा उन सभी निर्दोष भारतवासियों, जिनकी निर्मम हत्या आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से की, उनको समर्पित है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में तीन मुख्य बिंदु थे। यह समय युद्ध का नहीं है, लेकिन यह समय आतंकवाद का भी नहीं है। टेरर के साथ ट्रेड और टॉक नहीं चल सकती। लहू और जल एक साथ नहीं बह सकते। अब बात होगी तो केवल पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर और आतंकवाद के प्रति होगी।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महीपाल ढांडा, डॉ. अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, विधायक योगेंद्र राणा, विनोद भ्याना, प्रमोद विज, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

ये खबरे भी पढें: रविवार को हिरासत में लिए गए 39 बांग्लादेशियों को किया बॉर्डर के लिए रवाना, सभी का हुआ मेडिकल चेकअप

दादा लख्मीचंद जैसे महान व्यक्ति का विश्व में कोई मुकाबला नहीं : ढांडा

https://haryanadhakadnews.com/national/8864/

https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8871/

https://haryanadhakadnews.com/education/8874/

https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8858/

Whatsapp chanel Join Link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment