Home » राष्ट्रीय » ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में अपनी जड़ों की ओर लौटने का पहला चरण गौ सेवा : मुख्यमंत्री

ग्लोबल वार्मिंग के इस युग में अपनी जड़ों की ओर लौटने का पहला चरण गौ सेवा : मुख्यमंत्री

Nayab singh saini
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज:  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों साल पहले कहा था कि गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव है। आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य समस्याओं और नैतिक मूल्यों के क्षरण से जूझ रही है, तब हमें पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है। इस यात्रा का पहला चरण गोसेवा है। मुख्यमंत्री ने गोसेवा धाम में नई टीन शेड का उद्घाटन करने के साथ-साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण किया। यहां पहुंचने पर गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित नायब सिंह सैनी ने कहा कि अक्षय तृतीया वह तिथि जिसका पुण्य फल कभी क्षीण नहीं होता। इसी प्रकार गोसेवा का पुण्य भी अनंत और अक्षय होता है। गोमाता न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी हमारे जीवन में उसका अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

Nayab singh saini
मुख्यमंत्री ने गोसेवा धाम में नई टीन शेड का उद्घाटन करने के साथ-साथ पूरे धाम परिसर का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 21 लाख की राशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड संकीर्तन टूर ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि यह ट्रस्ट गोसेवा और मानव सेवा जैसे महान कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां बेजुबान पशुओं की सेवा व इलाज किया जाता है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 21 लाख की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा गौ सेवा धाम अस्पताल की ओर से  सौंपे गए मांग पत्र को भी विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा
गोसेवा धाम की संचालिका देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर स्वागत किया।

गौशालाओं में भी सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत अनुदान देने की शुरुआत

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की ओर से गोबरधन योजना  शुरू की गई है। इसके तहत यदि प्रदेश की कोई भी गौशाला बायोगैस संयंत्र लगाना चाहती है तो गौ सेवा आयोग के माध्यम से उसे वित्तीय सहायता दी जाएगी। 90 करोड़ रुपये से बनने वाले एक संयंत्र का शिलान्यास, पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने यमुनानगर में किया है। प्रदेश में 331 गौशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार ने शेष 344 गौशालाओं में भी सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत अनुदान देने की शुरुआत की है।

गोसेवा धाम अस्पताल पिछले 12 सालों से घायल, वृद्ध व बीमार गोवश की सेवा कर रहा : गौतम

राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला में पधारने पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि गौमाता में भगवान का वास होता है। देवी चित्रलेखा के नेतृत्व में गोसेवा धाम अस्पताल पिछले 12 सालों से निस्वार्थ भाव से घायल, वृद्ध व बीमार गोवशों की सेवा कर रहा है। प्रदेश सरकार ने गोवंशों के कल्याण और सुरक्षा को लेकर निरंतर योजनाएं बनाकर धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला,  महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला मौजूद रहे।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिंक करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Permalink: https://haryanadhakadnews.com/education/8104/

Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8159/

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स