Home » राष्ट्रीय » Sutlej-Yamuna Link Canal dispute : हरियाणा के हिस्से का भाखड़ा नहर का पानी पंजाब ने रोका

Sutlej-Yamuna Link Canal dispute : हरियाणा के हिस्से का भाखड़ा नहर का पानी पंजाब ने रोका

Bhakra Nangal Dam
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा धाकड़ न्यूज :  भाखड़ा नहर के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब आपस मे अब भिड़ गए हैं। सतलुज यमुना लिंक नहर पर पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब कानूनी लड़ाई लंबे समय से चली आ रही है।पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भाखड़ा नहर से मिलने वाले हरियाणा के पानी के हिस्से को कम कर दिया है। पंजाब की (आप) सरकार ने पिछले दिनों में हरियाणा प्रदेश को मिलने वाले प्रतिदिन 9500 क्यूसिक पानी की बजाय भाखड़ा नहर से केवल चार  हजार क्यूसिक पानी ही छोड़ा है। इस कारण सिरसा, रोहतक, हिसार, महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में पीने के पानी की समस्या के साथ ही सिंचाई के लिए भी पानी की किल्लत बढ़ सकती है।

agead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1085678137836635" crossorigin="anonymous">

पहले कभी इन महीनों में 9000 क्यूसिक से कम पानी नहीं दिया गया: नायब सिंह सैनीNayab singh saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा ह कि पंजाब सरकार ने पहले तो 9000 क्यूसिक से कम पानी नहीं दिया। साल 2022 से 2024 में अप्रैल से जून के महीने में हरियाणा कांटेक्ट प्वाइंट एचसीपी पर 9000 क्यूसिक से कम पानी नहीं दिया गया। जो पानी बीबीएमबी एचसीपी पर भेजता है उसमें राजस्थान, दिल्ली और पंजाब का स्वयं अपना पानी भी होता है।

हरियाणा अपने हक का पानी पहले ही ले : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि हरियाणा अपने हक का पानी पहले ही ले चुका है। अब हरियाणा में बीजेपी की सरकार पंजाब पर दबाव बना रही है कि उसे और पानी दिया जाए। इससे पहले कभी हिसाब-किताब रखा नहीं गया। हमारे पास एक बूंद भी फालतू पानी की नहीं है। मानवता के आधार पर अब भी हम पानी दे रहे हैं। किसी को प्यासा तो नहीं मारा जा सकता।

पानी की किल्लत का मुद्दा बढ़ा तो हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात करने पहुंची। उन्होंने पंजाब के साथ भाखड़ा नहर के पानी को लेकर छिड़े मामले पर उनसे बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का ध्यान हरियाणा में जल संकट की गंभीर स्थित पर डाला। उन्हाेंने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप कर पंजाब से हरियाणा के हिस्से का पानी दिलवाने के लिए कहा।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिंक करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स