Home » राजनीति » नारनौंद: कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी, दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर कमेंट से जुड़ा विवाद

नारनौंद: कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी, दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर कमेंट से जुड़ा विवाद

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को मिली जान से मारने की धमकी : नारनौंद विधानसभा से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में विधायक ने नारनौंद थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पूरी घटना साझा की है। उन्होंने धमकी देने वाले युवक का प्रोफाइल फोटो और नाम सार्वजनिक करते हुए बताया कि आरोपी का नाम मोहित है, जिसने अपनी प्रोफाइल फोटो में दिग्विजय चौटाला के साथ तस्वीर लगाई हुई है।

विधायक का आरोप

जस्सी पेटवाड़ ने सोशल मीडिया पर मोहित की फोटो और धमकी भरा कमेंट साझा करते हुए लिखा – “दिग्विजयवादी… ये भाई बोल रहा है कि जस्सी की गोली ये नहीं देखेगी कि वह विधायक है या आम आदमी। साफ संदेश है कि जो भी दिग्विजय चौटाला के खिलाफ बोलेगा, उसे गोली मार दी जाएगी। यह हम नहीं, बल्कि मोहित दुर्गा मांदकौल कह रहा है। शायद अब दिग्विजय चौटाला ने सिखाया है कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद का जवाब गोली से देना है। यही जेजेपी का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।”

दिग्विजय चौटाला की पोस्ट पर कमेंट बना वजह

दरअसल, बुधवार को दिग्विजय चौटाला ने अपने फेसबुक अकाउंट पर “युवा जोड़ो अभियान” से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया था। इस पर नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कमेंट किया – “है ना कमाल की बात? 4.5 साल माल जोड़ने वाले अब युवाओं को जोड़ेंगे? पिताजी बीजेपी से जुड़ाव बताते हैं, बेटा कहता है जमना पार करेंगे। बड़ा भाई कहता है खट्टर अच्छे सीएम थे, छोटा कहता है नायब सैनी बढ़िया हैं। हरियाणा वालों को पागल समझना बंद कीजिए युवराज।”

इसी कमेंट के बाद मोहित नामक युवक ने धमकी दी और लिखा – “जस्सी की गोली ये नहीं देखती कि विधायक है या आम आदमी। प्यार से समझ ले, क्यों कम उम्र में पंचतत्व में विलीन होना चाहता है।”

आपराधिक रिकॉर्ड और शिकायत

विधायक ने कहा कि धमकी देने वाला जेजेपी का पदाधिकारी और इनसो का जिला अध्यक्ष है, जिस पर पहले से हत्या समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। उन्होंने इसे प्रदेश की बिगड़ती हुई स्थिति का उदाहरण बताते हुए कहा कि अब तो जनता के चुने हुए प्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं।

इस मामले की शिकायत विधायक ने नारनौंद थाना पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक और डीजीपी को भी भेजी है।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स