धाकड़ न्यूज हरियाणा: 30 मार्च 2025 यानि आज से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरु हो रहा है। इस दौरान मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। मां के नवरात्र कलश की स्थापना की जाती है जो कि शुभ माना जाता है। यह त्यौहार गर्मियों की शुरुआत का प्रतीक है। इस बार तृतीया तिथि घटने से 8 दिनों की नवरात्रि रहेगी। 6 अप्रैल को नवरात्रि का आखिरी दिन होगा।
नवरात्रि की पूजा विधि
1 सबसे पहले घर की साफ सफाई करें, फिर स्नाना करने के बाद पूजा घर (मंदिर) को साफ करें।
2 मंदिर में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं
3 मिट़्टी के बर्तन में जौ बाएं
3 एक कलश में जल भरकर उसमें घास और सिक्के डालें
4 कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और पर नारियल रखें
5 कलश को जौ के बर्तन के ऊपर रखें।
6 इस दौरान भक्त नौ दिनों तक उपवास रखें।
7 देवी मां की सुबह शाम को आरती करें
7 इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞
🌤️ दिनांक – 30 मार्च 2025
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत – 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – चैत्र
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – प्रतिपदा दोपहर 12:49 तक तत्पश्चात द्वितीया
🌤️ नक्षत्र – रेवती शाम 04:35 तक तत्पश्चात अश्वनी
🌤️ योग – इन्द्र शाम 05:54 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – शाम 05:20 से शाम 06:53 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:34
🌤️ सूर्यास्त – 06:51
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- राष्ट्रीय चैत्री नूतन वर्ष वि•सं• 2082 प्रारंभ शालिवाहन शक 19:47 प्रारंभ,गुडी पडवा (पूरा दिन शुभ मुहूर्त),ध्वजारोहण,चैत्री वासंती नवरात्र प्रारंभ चेटीचंड,श्री झूलेलाल जयंती,चंद्र-दर्शन (शाम 06:42 से रात्रि 07:45 तक),पंचक (समाप्त शाम 04:35)
💥 विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN