Home » राष्ट्रीय » MAINPURI NEWS: सगाई बनी मौत का मंजर, दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने मारी गोली

MAINPURI NEWS: सगाई बनी मौत का मंजर, दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने मारी गोली

MAINPURI NEWS:
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड न्यूज, उत्तर प्रदेश: MAINPURI NEWS: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है जहां इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। जहां एक सगाई के समय दूल्हे ने होने वाली दुल्हन को सिर में गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे तुरंत ही सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना उसक समय हुई जब एक मैरिज होम में शादी की रस्में चल रही थीं। इसके बाद घटना को अंजाम देकर हमलावर लड़का व उसके साथी मौके से भाग निकले।

Engagement turned into a scene of death, the groom shot the bride in front of everyone: घटना भोगांव थाना क्षेत्र के पास भैंसरोली गांव के शगुन मैरिज होम की है। बुधवार दोपहर के करीब 2:30 बजे यह वारदात हुई। जागीर क्षेत्र के गांव सगामई निवासी अमुख के बेटे राजेश राजपूत की संगाई भोगांव के गांव नगला रामसहाय निवासी रघुवीर की पुत्री दीपशिखा के साथ हुआ था। दोनों ही परिवार शादी से पहले की रस्मों गोद भराई को संपन्न करने को मैरिज होम पहुंचे थे।

दुल्हन के शादी से मना करने पर भड़का दूल्हा

मिली जानकारी के अनुसार, शादी की रस्मों के शुरू में सब कुछ सही चल रहा था। मैरिज होम में दोनों के परिवार आमने-सामने बैठे थे। और पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए जा रहे थे। उस दौरान दुल्हन दीपशिखा ने दूल्हे अमुख को नापसंद करने की बात कही। और दुल्हन ने शादी से मना कर दिया और दूल्हा नाराज हो गया। और गुस्से में आगबबूला होकर अपना आपा खो बैठा

सगाई के दौरान चला तमंचा, दुल्हन को मारी गोली

बताया जा रहा है कि लड़की शादी नहीं करना चाहती। लड़की के इनकार करने पर लड़का गुस्से में आगबबूला हो गया। लड़के के पास पहले से ही तमंचा था, जो उसने एकदम से निकाल लिया। उसने लड़की के सिर पर गोली चला दी, जो कि गोली लगने से वह वहीं गिर गई। गोली चलने की आवाज पर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लड़का व उसके साथी भाग गए।

पुलिस ने तमंचा और कार की जब्ती की

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची। पहुंचते ही उनकी गाड़ी व तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह व सीओ भोगांव सत्यप्रकाश ने पुलिस बल के साथ तलाशी शुरू की है। अभी तक, हमलावर नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस उनकी खोजबीन कर रही है। घटना के से इलाके में तनाव का माहौल है।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

यह खबर भी पढ़ें: Audacity : जींद में बदमाशों ने फायरिंग कर 50 लाख की रंगदारी मांगी

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स