लेटेस्ट न्यूज़
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया और सदस्यों ने छः हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जाना

16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया और सदस्यों ने छः हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जाना

Dr Arvind Panagariya, Chairman, 16th Central Finance Commission
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा धाकड़ न्यूज: विश्व की सबसे प्राचीन हड़प्पा कालीन सभ्यता से जुड़े हेरिटेज स्थल राखीगढ़ी का दौरा 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया और सदस्यों ने किया। उन्होंने इस दौरान करीब छः हजार साल पुरानी सभ्यता के बारे में जाना। उन्होंने खुदाई में मिले अवशेषों को भी देखा और टीलों का दौरा किया। उन्होंने खुदाई के दौरान मिले अवशेषों की प्रदर्शनी काे भी देखा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक अमित खत्री और विभाग की उप निदेशक डॉ बनानी भट्टाचार्य ने खुदाई में मिले अवशेषों के बारे में विस्तार से बताया।

Dr Arvind Panagariya, Chairman, 16th Central Finance Commission
16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया और सदस्य।

घरों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी उस समय 

जानकारी में आयोग को बताया गया कि यहां पर बहुत ही विकसित शहर होता था। टीला नंबर एक की खुदाई के दौरान पता चला कि उस समय पत्थरों से मनके बनाए जाते थे, जिनका उत्पादन प्रमुखता से होता था। उस समय शहर में घरों की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद होती थी। मकान में भी पहरेदारों के कक्ष होते थे। शहर में अलग से बाजार और अलग से आवासीय क्षेत्र था। खुदाई से पता चला कि उस समय हाथी दांत की वस्तुएं भी प्रयोग में होती थी। टीला नंबर 6 के बारे में जानकारी दी गई कि दीवारों पर मिट्टीका ही प्लास्टर का प्रयोग होता था।

महिलाएं मिट्टी के गहनों से करती थी शृंगार

जानकारी में आयोग को बताया गया कि अवशेष उस समय के लोगों की जीवन शैली को बयां करते है। उस समय यहां बड़ी बड़ी कच्ची और पक्की ईंटों के मकान होते थे और लोग मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करते थे। बच्चों के लिए मिट्टी के ही खिलौने होते थे। महिलाएं मिट्टी के गहनों से श्रृंगार करती थी। खुदाई के दौरान मिल रहे मिट्टी के औजारों और श्रृंगार व दीवारों पर चित्रकारी इस बात की गवाह है कि हड़प्पा कालीन सभ्यता के दौरान लोग बहुत ही हुनरमंद थे यह  उनमें कौशल विकास को दिखाता हैं। इस दौरान उपायुक्त अनीश यादव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिंक करें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Permalink: https://haryanadhakadnews.com/national/7796/

Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8100/

Permalink: https://haryanadhakadnews.com/हरियाणा/8096/

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स