धाकड न्यूज: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में इस समय लासा बुखार लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लासा बुखार का नाम सुनकर मन में सवाला आना स्वभाविक है कि आखिर लासा बुखार क्या है। हालांकि, लासा बुखार एक बहुत ही गंभीर वायरल है जो कि पश्चिमी अफ्रीकी देशों में पाई जाती है। यह बीमारी लासा वायरस के कारण होती है। यह एक प्रकार का वायरल रक्तस्रावी बुखार है जो जानलेवा साबित हो सकता है। इस समय नाइजीरिया में यह बीमारी लोगों की परेशानी की वजह बना हुआ है। नाइजीरिया में इस साल की शुरुआत से अब तक लासा बुखार के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 138 हो चुकी है। वीरवार को नाइजीरिया के सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह चिंताजनक जानकारी दी। और कहा- आने वाले दिनों में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़ सकती है।
सैकड़ों मामले आए सामने, 18 राज्य चपेट में
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस साल पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में लासा बुखार के 717 पुष्ट मामले दर्ज किए जा चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार, देश के 36 राज्यों में से कम से कम 18 राज्य इस जानलेवा वायरल रक्तस्रावी बुखार से बुरी तरह प्रभावित हैं। दक्षिणी राज्य ओंडो और उत्तरी राज्य बाउची और तराबा इस बीमारी के केंद्र बने हुए हैं जहां देश के कुल लासा बुखार मामलों का 71% से अधिक हिस्सा दर्ज किया गया है।
अस्पतालों में हाई अलर्ट, जांच तेज
नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लासा वायरल के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देशभर के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का दिशा-निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों की जांच करने के लिए भी कहा है। ताकि इस बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय पर पता चल सके और उन्हें सही इलाज मुहैया कराया जा सके। सरकार इस बीमारी के प्रसार को रोकने और प्रभावित लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
ये हो सकते है लक्ष्ण
लासा वायरस के लक्षण बुखार आना, थकान रहना, मांसपेशियों में दर्द रहना, सिर में दर्द रहना, उल्टी-दस्त लगना, खांसी-गले में खराश होना हो सकता है। कुछ मामलों में रक्तस्राव भी हो सकता है। लासा बुखार के गंभीर मामलों में, चेहरे पर सूजन, फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जान और मस्तिष्क में रक्तस्राव भी हो सकता है। अगर किसी को ये लक्ष्ण लग रहे हो तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com/
ये खबर भी पढ़े: बॉलीवुड एक्टर विजय राज यौन उत्पीड़न केस से बरी, 5 साल से चल रहा था केस
CM and German delegation: झज्जर में ऑटोमोबाइल विनिर्माण संयंत्र की प्रगति पर चर्चा
Whatsapp Chanel Join Link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 120
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1128