Home » देश विदेश » जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू, 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी 441 किलोमीटर का सफर – जानें पूरा रूट और किराया

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू, 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी 441 किलोमीटर का सफर – जानें पूरा रूट और किराया

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस आज से शुरू 16 अगस्त से पटरी पर उतर गई है। हरी झंडी दिखाकर इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को रवाना किया गया। यह भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत का विस्तार है, जो अब जमालपुर-हावड़ा रूट पर भी चलेगी। हालांकि नियमित संचालन 17 अगस्त से शुरू होगा। यह ट्रेन 441 किलोमीटर का सफर सिर्फ 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी और इस रूट की सबसे तेज ट्रेन साबित होगी।

ट्रेन का संचालन और ठहराव

जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस (नंबर 22310/22309) सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन जमालपुर से हावड़ा के बीच 8 स्टेशनों पर रुकेगी – भागलपुर, बराहाट, मंदरहिल, हंसडीहा, नोनियात, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर शांतिनिकेतन।

टाइम टेबल

  • 22310 जमालपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस: जमालपुर से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर रात 10:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

  • 22309 हावड़ा-जमालपुर वंदे भारत एक्सप्रेस: हावड़ा से सुबह 7:45 बजे चलकर दोपहर 2:15 बजे जमालपुर पहुंचेगी।

कोच और क्षमता

इस ट्रेन में कुल 8 कोच होंगे – 1 एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC) और 7 चेयर कार (CC)। इसमें कुल 590 यात्री यात्रा कर सकेंगे, जिनमें 44 यात्री EC और 546 यात्री चेयर कार में बैठ पाएंगे।

टिकट और किराया

ट्रेन की टिकट बुकिंग IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप और स्टेशन PRS काउंटर से उपलब्ध है।

  • चेयर कार (CC) किराया: ₹1290

  • एग्जिक्युटिव चेयर कार (EC) किराया: ₹2335

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स