श्रीहरिकोटा से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ते-जोड़ते मिशन असफल हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज PSLV-C62/ईओएस-एन1 मिशन के तहत DRDO द्वारा विकसित अत्यंत गोपनीय हाइपरस्पेक्ट्रल निगरानी उपग्रह ‘अन्वेषा’ को लॉन्च किया, लेकिन PS3 स्टेज के अंत में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन फेल हो गया।
PSLV का यह 64वां मिशन था और इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से सुबह 10:18 बजे रवाना किया गया। इस उड़ान में कुल 15 उपग्रह ले जाया जा रहे थे, जिनमें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित ‘अन्वेषा’ उपग्रह भी शामिल था।
उपग्रह के असफल प्रक्षेपण से राष्ट्रीय सुरक्षा और निगरानी क्षमताओं पर अस्थायी प्रभाव पड़ सकता है। ISRO की टीम फिलहाल इस तकनीकी गड़बड़ी की जांच में जुटी है और भविष्य में मिशन की सफलता के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
#ISRO #PSLVC62 #अन्वेषा #DRDO #अंतरिक्षमिशन #श्रीहरिकोटा #सैटेलाइट
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138