हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा 11 मई को आयोजित की जाने वाली जिन परीक्षाओं को स्थगित किया गया था, वे अब 29 मई को आयोजित की जाएंगी। आयोग की ओर से बताया कि कॉलेज कैडर के सहायक प्रोफेसर के पदों पर रसायन विज्ञान (विज्ञापन संख्या 43/2024) विषय की परीक्षा सुबह के सेशन में तथा भौतिकी (विज्ञापन संख्या 61/2024) विषय की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 29 मई को संपन्न कराई जाएगी।
एचपीएससी ने जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पुनः डाउनलोड करने होंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग द्वारा शीघ्र ही जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
केमिस्ट्री सुबह और फिजिक्स शाम को होगी परीक्षा
नों ही पदों पर भर्ती के लिए HPSC की तरफ से 11 मई को परीक्षा का आयोजन किया जाना था, लेकिन आयोजन से पहले ही परीक्षा स्थगित कर दी गई। अब परीक्षाओं को लेकर नया कैलेंडर जारी किया गया है. जिसके तहत केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्राेफेसर पदों पर भर्ती के लिए 29 मई को सुबह परीक्षा का आयोजन होगा। जबकि फिजिक्स के असिस्टेंट प्राेफेसर वाले पदों पर भर्ती के लिए 29 मई को शाम को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
For more latest news :https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़े विज्ञान और गणित में फेल होने पर निराश दसवीं की छात्रा ने नहर में कूदकर दी जान
WhatsApp chanel link
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138