Haryana Weather : हरियाणा में मौसम तेजी से ठंडा होता जा रहा है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और हिसार में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम स्तर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में इसी तरह गिरावट बनी रहेगी। वहीं 27 नवंबर से बादल छाने के आसार हैं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। नमी बढ़ने के कारण धुंध भी घनी होने की संभावना है।
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य के करीब 27–28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है।
#HaryanaWeather
#WeatherUpdate
#HaryanaNews
#ColdWave
#TemperatureDrop
#WinterAlert
#NorthIndiaWeather
#FogUpdate
#ColdWeather
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 146
Users Yesterday : 262
Users Last 7 days : 1122