Haryana Weather Alert: 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की संभावना
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, साथ ही तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान है।
बारिश की संभावना वाले जिले
आज जिन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी है, उनमें शामिल हैं:
कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला
वहीं, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है:
जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद
इसके अलावा फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
पिछले दिन की स्थिति
सोमवार को भी हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम खराब रहा। फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश हुई थी।
बारिश के कारण हिसार में तापमान 12 डिग्री तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 12 डिग्री कम है।
मौसम विशेषज्ञ की जानकारी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बनने वाला कम दबाव और राजस्थान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही हैं।
इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से 7 अक्टूबर तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इसके बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे 8 अक्टूबर से ठंड में वृद्धि होगी।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138