Home » हरियाणा » Haryana: गरीब परिवारों को मकान के लिए जल्द मिलेंगे 2.50 लाख रुपये, जानिए कितने परिवारों को होगा लाभ

Haryana: गरीब परिवारों को मकान के लिए जल्द मिलेंगे 2.50 लाख रुपये, जानिए कितने परिवारों को होगा लाभ

गरीब परिवारों को मकान के लिए जल्द मिलेंगे 2.50 लाख रुपये
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

गरीब परिवारों को मकान के लिए जल्द मिलेंगे 2.50 लाख रुपये : हरियाणा के शहरी गरीब परिवारों के लिए अपने घर का सपना पूरा करना अब और आसान हो गया है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (MMSAY) के तहत प्रत्येक एक-एक मरला प्लॉट पर मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत प्रदेश के 50 शहरों में 2,198 परिवारों को 2.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

सोमवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (SLSMC) की बैठक में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा सभी के लिए आवास के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

BLC के तहत मिलेगी सहायता
आवास विभाग के सचिव जे. गणेशन ने बताया कि लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) वर्टिकल के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को केंद्र सरकार से 1.5 लाख और राज्य सरकार से 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस राशि से लाभार्थी 30 से 45 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पक्का और टिकाऊ घर बना सकेंगे।

यह पहल न केवल हजारों परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराएगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार लाएगी। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा में सर्वव्यापक आवास का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment