Home » हरियाणा » Haryana News: गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सल बिल्डवेल के पूर्व प्रमोटरों की 153 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Haryana News: गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, यूनिवर्सल बिल्डवेल के पूर्व प्रमोटरों की 153 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सल बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व प्रमोटरों की 153.16 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं। ईडी के गुरुग्राम स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने कंपनी, उसकी समूह संस्थाओं के पूर्व प्रमोटरों और उनके सहयोगियों की अचल व चल संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कीं।

ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र की 29.45 एकड़ जमीन, गुरुग्राम सेक्टर-49 में स्थित यूनिवर्सल ट्रेड टॉवर की कई यूनिट्स और 3.16 करोड़ रुपये की सावधि जमा (FD) शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 17 सितंबर 2025 को जारी अंतरिम आदेश पर की गई।

साथ ही, 19 सितंबर 2025 को ईडी ने गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत में पूर्व प्रमोटरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की। जांच यूनिवर्सल बिल्डवेल और उसके प्रमोटरों—रमन पुरी, विक्रम पुरी और वरुण पुरी—के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में दर्ज 30 से अधिक आपराधिक एफआईआर पर आधारित है। आरोप है कि कंपनी ने रियल एस्टेट परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं किया और घर खरीदारों व निवेशकों को धोखा देकर करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया।

ईडी ने 22 जुलाई 2025 को तीनों प्रमोटरों और पूर्व निदेशकों को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इसके बाद कंपनी को कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) में ले जाया गया। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने घर खरीदारों और वित्तीय लेनदारों के हित में समाधान योजना को मंजूरी दी, लेकिन फिर भी खरीदारों को अपनी संपत्ति हासिल करने के लिए अतिरिक्त धनराशि देनी पड़ रही है।

समाधान पेशेवरों के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी और उसके प्रमोटरों ने पिछले 12 वर्षों में गुरुग्राम और फरीदाबाद की आठ परियोजनाओं से 1000 करोड़ रुपये से अधिक घर खरीदारों से जुटाए। इसमें से केवल आंशिक राशि ही निर्माण पर खर्च हुई, जबकि बाकी रकम का गबन कर प्रमोटरों ने निजी लाभ के लिए जमीन और अन्य संपत्तियां खरीदीं। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक गबन के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स