हरियाणा में सैनी सरकार अलर्ट मोड पर : हरियाणा की सैनी सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने राज्य के 287 गांवों की पहचान की है, जहां पराली जलाने की आशंका सबसे अधिक है। इन गांवों में 24 घंटे निगरानी के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अधिकारी पराली प्रबंधन की निगरानी करने के साथ-साथ किसानों को जागरूक भी करेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक 65 गांव करनाल जिले में चिन्हित किए गए हैं। इसके बाद कैथल में 58, जींद में 47, कुरुक्षेत्र में 41, सिरसा में 33, फतेहाबाद में 22 और अंबाला, यमुनानगर, पानीपत व सोनीपत में 21-21 गांव शामिल हैं। इनमें से 14 गांव रेड जोन में रखे गए हैं, जबकि बाकी येलो जोन में हैं।
इस बार हरियाणा में लगभग 85.5 लाख मीट्रिक टन पराली का प्रबंधन किया जाना है। रेड जोन वाले गांवों में किसानों को जागरूक करने के लिए दो किसान मित्र नियुक्त किए गए हैं, वहीं येलो जोन में एक किसान मित्र की तैनाती की गई है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138