हरियाणा शिक्षा मंत्री का कांग्रेस पर वार : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जींद में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा द्वारा उठाए गए ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर तंज कसते हुए ढांडा ने कहा कि अगर उनके पास कोई बड़ा खुलासा है तो सामने लाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के कार्यकाल में घुसपैठियों ने भारत में आकर आधार और वोटर कार्ड तक बनवा लिए थे।
ढांडा ने आरोप लगाया कि अकेले बिहार में करीब 71 लाख फर्जी वोट हैं। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है, तभी पार्टी 40 सीटों पर सिमट गई। उनके अनुसार कांग्रेस को 10–20 सीटों पर ही सिमट जाना चाहिए था।
बीजेपी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए ढांडा ने कहा कि महिलाओं के लिए “ड्रोन दीदी” जैसी पहलें उन्हें आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बना रही हैं। उन्होंने विशेष तौर पर “लाडो लक्ष्मी योजना” को महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने में वरदान बताया और कहा कि इसका लाभ 25 सितंबर से महिलाओं को मिलना शुरू हो जाएगा।
शिकायत निवारण को लेकर ढांडा ने जानकारी दी कि हाल ही में हुई ग्रिवेंस कमेटी की बैठक में 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 10 का समाधान मौके पर कर दिया गया, जबकि बाकी शिकायतों पर अगली बैठक में कार्यवाही होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार रचनात्मक सुझावों का स्वागत करती है, लेकिन विपक्ष का रवैया सिर्फ नकारात्मक राजनीति करने वाला है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138