लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी:CM सैनी ने की घोषणा, 2 उपमंडल, 3 तहसील होंगी, नोटिफिकेशन एक सप्ताह में; MAP भी सामने आया | हर घर तिरंगा अभियान के बाद बढ़ी राष्ट्रीय ध्वज की संख्या, पानीपत में सालाना आठ करोड़ तिरंगों का किया जा रहा पुनर्चक्रण | खनन कार्य बंद, निर्माण सामग्री महंगी; GRAP-4 के कड़े प्रतिबंध लागू, NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार | कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण | हरियाणा DGP के पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, अतिरिक्त काम देख रहे ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक | ‘केरल में राजनीतिक प्रभाव बढ़ा’, स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले राजीव चंद्रशेखर |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज करेंगे पंजाब का दौरा, दौरे की वजह है खास

हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज करेंगे पंजाब का दौरा, दौरे की वजह है खास

सीएम नायब सैनी आज करेंगे पंजाब का दौरा
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

सीएम नायब सैनी आज करेंगे पंजाब का दौरा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब का दौरा करेंगे। सीएम सैनी तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और वोट मांगेंगे। रैली के बाद वे अमृतसर भी जाएंगे।

गौरतलब है कि तरनतारन विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को होने वाला है। पंजाब चुनाव के लिए भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नाम भी शामिल है। इससे पहले वे दिल्ली और बिहार में भी पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं।

हाल ही में चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में आयोजित एक समारोह के दौरान ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें सिख धर्म, सामाजिक एकता और समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी थी। साथ ही 650 ट्रक राहत सामग्री भी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी गई थी, जिसमें हरियाणा भाजपा के हर जिले का योगदान रहा।

#CMNayabSaini
#PunjabTour
#TarnTaranBypoll
#BJPInPunjab
#HarjitSinghSandhu
#ElectionRally
#PunjabElections2025
#NayabSainiNews

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स