धाकड़ न्यूज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का परिणाम मंगलवार (13 मई) को आया था। गुरुग्राम जिले के सेक्टर 72 स्थित टाटा प्रिमांटी सोसाइटी में बुधवार को एक17 वर्षीय छात्र शौर्य ने 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़का सेक्टर 49 के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। छात्र परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर परेशान था। उसे उम्मीद थी कि वह 90% अंक प्राप्त करेगा, लेकिन उसे 75% अंक मिले। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान था। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय छात्र के पिता कार्यालय में थे जबकि मां घर पर थीं। वहां के स्थानीय लोगों ने गिरने की आवाज़ सुनकर पुलिस को सूचना दी। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन बोले- कभी पढ़ाई का दबाव नहीं डाला
छात्र शौर्य की मौत के बाद से परिजन सदमे में हैं। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटे पर पढ़ाई को लेकर कभी दबाव नहीं डाला। परीक्षा में कम नंबर आने के बाद भी उन्होंने नंबरों को लेकर कोई बात नहीं की थी। हमें समझ नहीं आ रहा कि वह इतना परेशान क्यों था। हमने उसे हमेशा प्यार और सपोर्ट दिया। परिवार का कहना है कि वे अपने इकलौते बेटे को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक छात्र शौर्य ने छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने लिखा- मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए है, इसमें आपकी गलती नहीं
सुसाइड नोट लिखा- मैं ही मोबाइल ज्यादा देखता था
पुलिस के मुताबिक छात्र शौर्य ने छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें उसने लिखा- मम्मी, पापा, मेरे नंबर कम आए है, इसमें आपकी गलती नहीं है। आपने तो मुझे बहुत अच्छे से पाला। मैं ही मोबाइल ज्यादा देखता था। शायद यहीं वजह रही मेरे नंबर कम आने की। इस सुसाइड नोट के अंत में शौर्य ने नीचे अपने साइन भी किए है। एसीपी सुरेंद्र फौगाट का कहना है कि पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र रिजल्ट में कम अंक आने से डिप्रेशन में था। उन्होंने बताया कि आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com/
ये खबर भी पढ़े: विज्ञान और गणित में फेल होने पर निराश दसवीं की छात्रा ने नहर में कूदकर दी जान
Whatsapp Chane Join Link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138