Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रिटायरमेंट के बाद पूर्व CJI बीआर गवई का सराहनीय कदम, लोगों ने की जमकर प्रशंसा

रिटायरमेंट के बाद पूर्व CJI बीआर गवई का सराहनीय कदम, लोगों ने की जमकर प्रशंसा

CJI बीआर गवई का सराहनीय कदम
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

CJI बीआर गवई का सराहनीय कदम : बीआर गवई भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत ने राष्ट्रपति भवन में भारत के नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पूर्व CJI बीआर गवई के एक कदम की व्यापक रूप से सराहना की जा रही है। दरअसल, उन्होंने समारोह के बाद अपने लिए तय सरकारी कार वहीं छोड़ दी और अपने निजी वाहन से रवाना हो गए।

बीआर गवई ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

पूर्व CJI गवई ने नए CJI सूर्यकांत के पद ग्रहण करते ही एक मिसाल पेश की। उन्होंने CJI के लिए निर्धारित आधिकारिक मर्सिडीज-बेंज कार का उपयोग न करते हुए एक वैकल्पिक वाहन से राष्ट्रपति भवन से प्रस्थान किया। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि उनके उत्तराधिकारी जस्टिस सूर्यकांत बिना किसी देरी के सुप्रीम कोर्ट के लिए सरकारी वाहन का उपयोग कर सकें।

जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। उन्हें 30 अक्टूबर को इस पद के लिए नियुक्त किया गया था। वह लगभग 15 महीनों तक इस पद पर रहेंगे और 9 फरवरी 2027 को 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त होंगे।

सूर्यकांत का जीवन और उपलब्धियाँ

CJI सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। एक छोटे शहर के वकील से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद तक पहुँचना उनके संघर्ष और प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने 2011 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातकोत्तर किया और ‘प्रथम श्रेणी में प्रथम’ स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।

#BRGavai #FormerCJI #JusticeSuryakant #CJIIndia #SupremeCourt #Judiciary #InspiringGesture #DelhiNews #IndianJudiciary #Respect #LawAndJustice #NewCJI #BreakingNews

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स