हरियाणा के इस जिले में डॉक्टरों का प्रदर्शन : यमुनानगर में प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों ने शुक्रवार को 12 घंटे की हड़ताल कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि आयुष्मान कार्ड मरीजों की जांच करने पहुंची रेड टीम के डॉक्टरों ने एक महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से नाराज प्राइवेट अस्पताल संचालक और डॉक्टर काले पट्टे पहनकर जिला सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
डॉ. प्रियंका गर्ग ने बताया कि जब रेड टीम के सदस्य अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने उनसे पूछा कि क्या आप डॉक्टर हैं। उनके हाँ कहने पर उन्हें अपने ही कमरे से बाहर जाने के लिए कहा गया। डॉ. गर्ग ने सवाल उठाया कि अस्पताल संचालक होने के बावजूद उन्हें बाहर जाने के लिए कैसे कहा जा सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर उनका अस्पताल फिलहाल आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज नहीं कर रहा है। इसके बावजूद कई मरीजों ने अपनी सहमति और खर्चे पर इलाज के लिए कंसेंट लेटर दिया है। डॉ. गर्ग का आरोप है कि रेड टीम ने न सिर्फ उनके साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि मरीजों को भी गुमराह करने की कोशिश की।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 133
Users Yesterday : 134
Users Last 7 days : 1169