Home » धर्म » सोशल मीडिया के दौर में युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर न हो : सीएम

सोशल मीडिया के दौर में युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर न हो : सीएम

Geeta Manishi Swami Gyanananda in Gurugram.
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

जब भी समय मिलेगीता के दो श्लोक जरूर पढ़ें

  1. जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश अपनाएं: मुख्यमंत्री
  2. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में किया श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित
  3. गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के जन्मदिवस पर आयोजित उत्सव में मुख्यमंत्री ने लिया संतजनों से आशीर्वाद

धाकड़ न्यूज: मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में आज हमारी युवा पीढ़ी को आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति से दूर नहीं होना चाहिए। युवाओं को जीवन में संतुलन स्थापित करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और भगवान श्री कृष्ण के कर्म के संदेश को अपनाना चाहिए। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम के सेक्टर 29 स्थित लेज़र वैली पार्किंग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव को सम्बोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री नायब ने कहा कि सैनी ने कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद लिया। श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा उत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता व देशभर से संत समाज और भजन गायकों ने भी शिरकत की।

जीवन में प्रेम और त्याग की भावना को जरूरी

मुख्यमंत्री ने देश भर से पहुंचे संत समाज, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का प्रदेश में आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि चाहे आप डॉक्टर, इंजीनियर या उद्यमी बनें, लेकिन जीवन में प्रेम और त्याग की भावना को जरूर  रखें। जब भी समय मिले, गीता के दो श्लोक अवश्य पढ़ें। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाली पीढ़ियां भारतीय संस्कृति को केवल पुस्तकों में नहीं, जीवन में भी आत्मसात करें।

गुरुग्राम की भूमि सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही

सैनी ने कहा कि गुरुग्राम की भूमि केवल एक आधुनिक शहर नहीं है, यह महाभारत काल से लेकर आज तक सांस्कृतिक चेतना की भूमि रही है। यहीं से गुरु द्रोणाचार्य ने शिष्यों को धर्म और युद्ध की शिक्षा दी। संतों ने अहिंसा का मार्ग दिखाया, लेकिन कई बार हमारी सहनशीलता को हमारी कमजोरी समझ लिया गया। जिसका जवाब हमने रौद्र रूप धारण कर भी दिया। बीते दिनों पहलगाम में कायराना हरकत हुई तो हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के रूप में आतंकियों का सीमा पार जाकर नाश किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान राष्ट्रीय गरिमा का प्रतीक बन गया।

“गीता महोत्सव” को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया गया

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को साधुवाद देते हुए सीएम ने कहा कि उनके प्रयासों से आज दुनिया भर में श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान की धारा अविरल बह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार केवल विकास के भौतिक आयामों तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हरियाणा में आध्यात्मिक चेतना का भी उत्थान हो। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र को धर्मनगरी के रूप में वैश्विक पहचान देने हेतु “गीता महोत्सव” को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप दिया गया है। तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वृद्धजनों को तीर्थयात्रा की सुविधा दी जा रही है।

आपकी वाणी में केवल शब्द नहीं, अपितु आध्यात्मिक ऊर्जा : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनकी टीम से मिले सहयोग को लेकर आभार जताया। उन्होंने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आपका जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और भगवद्गीता के सार्वकालिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। आपकी वाणी में केवल शब्द नहीं, अपितु आध्यात्मिक ऊर्जा, संतुलन और जीवन-दर्शन प्रवाहित होता है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, कृष्ण कुमार बेदी, राज्य मंत्री राजेश नागर और गौरव गौतम, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, विधायक बिमला चौधरी, तेजपाल तंवर, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

HBSE 10th Result : 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी, प्रदेश में रेवाड़ी पहले स्थान पर

World Peace Center : शांति के साथ-साथ प्रबल शक्ति भी रखता है भारत : मुख्यमंत्री

‘For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

https://haryanadhakadnews.com/wp-admin/post.php?post=9011&action=edit 

Whatsap chanel link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स