धाकड़ न्यूज: प्रदेश सरकार द्वारा संत महापुरूष विचार सम्मान योजना के तहत भगवान परशुराम जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रोहतक के पहरावर में आगामी 17 मई को मनाया जाएगा। यह बात हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि होंगे। इस समारोह में ब्राह्मण समाज व सर्व समाज अपनी भागीदारी करेगा।
समारोह में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, शहरी निकाय, पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा, भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजन प्रदेश में शुरू हो रहे हैं, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा कि पैक्स का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब 25 से अधिक सेवाओं को शामिल किया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में 2500 नए पैक्स बनेंगे। 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना जो प्रधानमंत्री मोदी ने देखा है उसे साकार करने में सहकारिता एक प्रमुख स्तंभ बनेगी।
For more latest news: https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN