Home » देश विदेश » Goa Temple Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़, सात लोगों की मौत, 50 घायल, पीएम ने जताया दुख

Goa Temple Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़, सात लोगों की मौत, 50 घायल, पीएम ने जताया दुख

Goa Temple Stampede
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज: गोवा में धार्मिक यात्रा के दौरान शनिवार सुबह (आज) भगदड़ मची है। गोवा के गांव शिरगाओ में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ से करीब सात लोगों की मौत हो गई। 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की जा रही है। अचानक मची भगदड़ से देश में शोक की लहर है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की सूचना पाते ही गाेवा के सीएम प्रमोद सावंत खुद घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। शुरूआती जानकारी के अुनसार, घटना के पीछे भीड़भाड़ व उचित व्यवस्थाओं की कमी का कारण माना जा रहा है।

चश्मदीद के अनुसार, भीड़ के एक हिस्से के नियंत्रण खो देने के बाद स्थिति बिगड़ गई। वहां के स्थानीय  व मौजूद लोगों व मंदिर के स्वयंसेवकों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। यह भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में सदियों पुरानी रस्म को देखने व उसमें हिस्सा लेने को करीब 40 से 50 हजार भक्त शामिल हुए थे, जहां लोग नंगे पांव ‘धोंड’ जलते अंगारों पर चलते हैं।

Goa Temple Stampede
यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना को लेकर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पोस्ट किया, “गोवा के शिरगाओ में भगदड़ के कारण हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, राष्ट्रपति ने भी गोवा में लैराई देवी जात्रा के दौरान हुई भगदड़ में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए

श्री लैराई यात्रा हर साल आयोजित की जाती है। इसमें करीब 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। भगदड़ तब हुई, जब मार्ग पर ढलान के कारण भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी। यह भगदड़ श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा की व्यवस्था के लिए लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। यह मंदिर उत्तरी और दक्षिणी स्थापत्य शैली के मिश्रण के लिए जाना जाता है, यहां हर साल मई में शिरगाओ जात्रा का आयोजन किया जाता है। इस त्यौहार में पारंपरिक अग्नि-चलन अनुष्ठान होता है, जो हज़ारों भक्तों को आकर्षित करता है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
व्हाटसअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स