हरियाणा धाकड़ न्यूज: वैशाली के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे ट्रक और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। इनमें एक दुल्हन भी शामिल थी। जबकि दूल्हा समेत तीन घायल हो गए। मौके पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के देवा चौक पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, 8 वर्षीय पुत्री सोनाक्षी कुमारी और गणेश राय की पत्नी मोना देवी की मौत हो गई। मोना देवी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। मृतक नवविवाहिता की पहचान हंसराज मंडल की पुत्री रूपा कुमारी, ग्राम ललिया वार्ड 4, पोस्ट पीर नगर, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।

शादी समारोह से लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, क्रांति कुमार, दीनानाथ कुमार, बबीता देवी, चुलबुल कुमारी, मोना देवी, दुल्हन रूपा कुमारी और चालक सोमवार की सुबह बराती थाना क्षेत्र के चकलालवा निवासी दीनानाथ कुमार की शादी में शामिल होने नवगछिया गए थे। शादी समारोह समाप्त होने के बाद सभी कार से लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास अनियंत्रित ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें दुल्हन समेत तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक घायल हो गए। नगर थाने को दुर्घटना की सूचना दी गई। सभी की सहमति के बाद नगर थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर सदर अस्पताल को सूचना दी। परिजन शव को गांव ले गए। परिवार गमगीन है।
महात्मा गांधी सेतु पुल पर बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर
वहीं, हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पिलर संख्या 5 के पास बीती रात ऑटो और बोलेरो की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने पुल पर घायलों को दर्द से तड़पते देखा तो वे एकत्र हो गए। घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने और डायल 112 पुलिस को दी गई।
तीन लोगों को पीएमसीएच रेफर
घटना के बाद पुल पर पूरी तरह जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने तीन लोगों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 11 बजे ऑटो चालक यात्रियों को लेकर पटना से हाजीपुर आ रहा था। इसी दौरान गांधी सेतु के पास पीछे से आ रही पांच बोलेरो ने ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार बैचलर यूनिट के 10 लोग घायल हो गए।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN