
धाकड़ न्यूज़: हरियाणा में निकाय चुनाव में जीत दर्ज कर 10 मेयर चुने गए हैं। 28 नगर पालिका परिषद के प्रधान और 687 वार्डों के पार्षद व सदस्य चुने गए हैं। इन सभी को इनके पद के लिए मंगलवार 25 मार्च को पंचकूला में शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद में सेवाओं को और ज्यादा आसान बनाने के लिए और उनके ऑनलाइन एप पर समाधान के लिए निकाय से जुड़ी वेबसाइट लांच की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने निकाय कार्यों के लिए 587 करोड रुपए भी जारी किए। इस कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मेयर के मानदेय राशि को बढ़ने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम में सबसे पहले सोनीपत और अंबाला के उपचुनाव में विजेता बने मेयरों को शपथ दिलाई गई। इसके बाद अन्य आठ निगमों के वार्ड पार्षदों और मेयर को शपथ दिलाई गई। यहां पर नगर पालिकाओं के प्रधान, नगर परिषद के प्रधान और अन्य पार्षदों व सदस्योें को भी शपथ दिलाई गई।
मानदेय बढ़ाने की घोषणा
विपुल गोयल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर की मानदेय राशि बढ़ाकर ₹30000 कर दिया है साथ ही डिप्टी मेयर का मानदेय ₹20000 और सीनियर डिप्टी मेयर का मानदेय ₹25000 कर दिया है। इस कड़ी में आगे नगर पालिका प्रधान का मानदेय 15000 और नगर परिषद प्रधान का मानदेय बढ़ाकर 18000 रुपए कर दिया गया है उप प्रधान का मानदेय भी बढ़ाकर ₹12000 कर दिया गया है। पार्षदों का मानदेय भी बढ़ाया गया है

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN