बुधवार तड़के 3.27 फ्लोरिडा तट: यह समय, यह स्थान भारतीयों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बना गौरव का क्षण।
यहां बात हो रही भारतवंशी, भारत की बेटी, भारत का गौरव सुनीता विलियम्स जितनी भी उपमाएं दी जाए कम हैं । इन्होंने वह कर दिखाया जिसके बारे में सोचना भी आसान नहीं था। अंतरिक्ष में 286 दिन व्यतीत कर वापस पृथ्वी पर लौट आईं हैं। सुनीता पिछले पांच जून को अपने इस रौचक सफर पर चली थीं। उन्हें वहां केवल और केवल आठ दिन का समय ही व्यतीत करना था। इसे समय का खेल कहिए या कुछ और परिस्थतियां ऐसी बनी की उनके यान में कुछ खराबी आइ। जिस कारण उन्हें नौ माह से ज्यादा का समय गुजारना पड़ा

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN