धाकड़ न्यूज, हरियाणा: yoga day : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के माैके पर एजेएनआईएफएम फरीदाबाद में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय के साथ मनाया जा रहा है। मानव और विश्व के स्वास्थ्य के संबंध को रेखांकित और कल्याण की वैश्विक दृष्टि को प्रतिध्वनित करती है, जो भारत देश के “सर्वे संतु निरामया” के दर्शन में निहित है।
यूएन महासभा ने 2015 से ही 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का भारत का प्रस्ताव अपनाया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यह भी कहा कि साल 2015 में इस दिन की शुरुआत के बाद से ही, जब यूएन महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव को अपनाया, तब से प्रधानमंत्री मोदी लगातार नई दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, मैसूर, न्यूयॉर्क (संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय) और श्रीनगर सहित अलग-अलग स्थानों से आयोजित हो रहे समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं। योग दिवस तब से एक वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन के रूप में विकसित हो चुका है।
अधिकारी व कर्मचारी योग के लिए समय निकालें: रस्तोगी
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर रोज योग अथवा सैर के लिए समय निकालना चाहिए ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें। मुख्य सचिव हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे।
योग करने से मिलती असीम शक्ति एवं ऊर्जा : अनुराग
अनुराग रस्तोगी ने कहा कि योग करने से असीम शक्ति एवं ऊर्जा मिलती है। इससे काम करने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सभी ने भारत के प्रधानमंत्री का संबोधन विशाखापट्नम में कार्यक्रम से तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब का संबोधन कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम से एलईडी स्क्रीन पर लाइव सुना एवं देखा।
यह भी पढ़ें :-
SC/ST Act: इंडिगो के 3 अधिकारियों पर एसी व एसटी एक्ट के तहत केस
international yoga day : कुरुक्षेत्र का मेला ग्राउंड बना “योग ग्राउंड”
Mass plantation across the state : मानसून में पूरे प्रदेश में पौधारोपण करवाएं अधिकारी: राव नरबीर
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN