धाकड़ न्यूज: खरमास खत्म होते ही फिर शादियों का दौर शुरू हो गया। आज के दौर में शादियां किसी न किसी कारण चर्चित हो ही जाती है। जैसे इसी माह छह अप्रैल को उत्तर प्रदेश के थाना मडराक क्षेत्र से सास सपना और दामाद राहुल फरार हो गए थे। सपना की बेटी की 16 अप्रैल को बरात आनी थी। सास-दामाद की खबर अभी तक सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई है। यह थमने का नाम नहीं ले रही है।
इसी तरह मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन शादी वाले दिन बरात आने से पहले ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई थी। बीच रास्ते में ही वह अपने मौसेरे भाई के साथ फरार हो गई। जब दुल्हन के फरार होने की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया। और शादी की खुशियां मायूसी में बदल गई। शादी की सभी तैयारियाें धरी की धरी रह गई।

मिली जानकारी के अुनसार बता दें कि मेरठ के पास दौराला के एक ग्रामीण ने अपनी बेटी का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। सगाई की रस्म पूरी होने के बाद युवती की बारात आने वाली थी। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। शादी के लिए मंडप भी सज चुका था। दुल्हन पक्ष के सभी रिश्तेदार आ चुके थे और खाना भी तैयार हो चुका था। सभी लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। देर शाम को बरात आने से पहले दुल्हन दौराला स्थित एक ब्यूटी पार्लर में सजने के लिए गई थी। बारात दुल्हन के घर आने के लिए तैयार हो चुकी थी। तभी दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लापता हो गई। परिजनों के काफी छानबीन करने के बाद पता चला की दुल्हन का मौसेरा भाई भी लापता है।वही उसी के साथ फरार हुई है। आनन फानन में दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे के परिजनों को कॉल कर बारात लाने से मना कर दिया। शादी की तैयारियां दुल्हन के लापता होने के कारण धरी की धरी रह गईं। शादी की खुशियां गम में बदल गईं। लड़की पक्ष के लोगों ने सजावट उतरवा दी। कैटर्स आदि को भी वापस भेज दिया गया। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दुल्हन और युवक की तलाश में जुटी है।
For more latest news: http://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN