शैफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड : देश की होनहार बेटी और रोहतक की स्टार क्रिकेटर शैफाली वर्मा, जिन्होंने हाल ही में भारत को महिला वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, को हरियाणा सरकार की ओर से 1.50 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड देने की मंजूरी मिल गई है।
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खेल विभाग ने इस राशि को स्वीकृति दे दी है और जल्द ही यह इनाम शैफाली वर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शैफाली वर्मा न सिर्फ हरियाणा, बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमारी बेटियां आज शिक्षा, खेल, रक्षा और प्रशासन जैसे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। महिला वनडे विश्व कप जीतकर शैफाली ने हरियाणा की गौरवशाली खेल परंपरा में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। हमें अपनी इस बेटी पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि वह आगे भी अपने प्रदर्शन से देश और प्रदेश का मान बढ़ाती रहेंगी।
खेल मंत्री ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हरियाणा की खेल नीति आज पूरे देश में एक आदर्श के रूप में देखी जाती है। ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की परंपरा केवल हरियाणा में है। इसके अलावा, खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेताओं को ए, बी और सी श्रेणी की नौकरियों में विशेष वरीयता दी जाती है।
मुख्यमंत्री नायक सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है ताकि हर गांव से शैफाली वर्मा और नीरज चोपड़ा जैसे नए खिलाड़ी तैयार हो सकें।
#शैफालीवर्मा 🏏
#हरियाणाकागौरव 💪
#बेटियांदेशकागौरव 👑
#महिलाशक्ति 🇮🇳
#IndianWomenCricket 🏆
#ShefaliVerma 🌟
#HaryanaSports 🏅
#WomenInSports 👩🦰⚡
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138