धाकड़ न्यूज : Kamal Kaur Influencer Murder Case: लुधियाना की रहने वाली यूट्यूबर कमल उर्फ कंचन तिवारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो निहंगो को गिरफ्तार किया है। पंजाब के बठिंडा में इन्फ्लुएंसर कमल उर्फ कंचन तिवारी का शव पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद हुआ था। उस कार का नंबर भी ओरिजनल नहीं था। कमल इंटरनेट मीडिया पर अशलील वीडियो डालती थी। जानकारी के अनुसार वह 9 जून से से लापता थी। वह लुधियाना से बठिंडा किसी कार्यक्रम में आई थी। उसके बाद परिवार से उसका संपर्क टूट गया था।
एड करने केे बहाने बठिंडा बुलाया
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि कंचन तिवारी अपने आप को कमल कौर बताकर इंटरनेट मीडिया पर अशलील वीडियो और पोस्ट डालती थी। उसे अपने नाम से कौर शब्द हटाने के लिए कहा गया था। वह नहीं मानी और कौर नाम से नहीं हटाया। उसके बाद से आरोपियों ने उसके जान से मारने की योजना बनाई। योजना के अनुसार उन्होंने कमल को ए एड शूट करने के बहाने बठिंडा बुलाया और वहां पर गला घाेटकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या की योजना बनाने वाला मोगा का रहने वाला अमृत सिंह मेहरों है। वह अभी तक फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोगा में मेहरू गांव के रहने वाले 32 वर्ष के जसप्रीत सिंह और तरनतारन के रहने वाले 21 वर्ष के निमरजीत सिंह के रूप में हुई है।
कमल कौर उर्फ कंचन तिवारी एक इन्फ्लुएंसर
कमल यूट्यूब पर अशलील वीडियो और इंस्टाग्राम पर अशलील रील बनाकर डालती थी। उसका असली नाम कंचन तिवारी था। वह उत्तर भारत मे कमल भाभी के नाम से जानी जाती थी क्योंकि उसका इंस्टाग्राम कमलकौरभाभी के नाम से है। इंस्टाग्राम पर उसके लगभग चार लाख फालोअर थे। विवादित बोल के कारण कई बार उसका दूसरों से विवाद भी हो चुका था। अक्टूबर 2024 में कनाडा मे छिपे आतंकी अर्श दल्ला ने कमल कौर का अशलील वीडियो न बनाने की धमकी दी थी। उसे चेतावनी दी कि इस तरह के वीडियो बनाना बंद कर दे। पुलिस ने इसी बात को आधार मानकर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले की छानबीन की और लोगों से पूछताछ की।
यह भी पढ़ें :-
Air India plane crash 2025: एयर इंडिया का विमान उड़ान के चंद मिनटों बाद गिरा
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN