लेटेस्ट न्यूज़
UP: एटीएस ने 25 हजार का इनामी हिजबुल आतंकी पकड़ा, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, जम्मू-कश्मीर में कई केस दर्ज | पीएम मोदी गुजरात नवसारी यात्रा अपडेट: लखपति दीदी योजना का उद्घाटन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | IIFA 2025: आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना, एक-दूसरे से की बात, कार्तिक ने की बॉक्सिंग | एयर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से इनकार करने पर 82 वर्षीय दादी को चोट पहुंचाने के यात्री के दावे को खारिज कर दिया | राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता अहमदाबाद पार्टी नेता बब्बर शेर स्थानीय निकाय चुनाव | दिल्ली कैबिनेट की बैठक आज लाइव अपडेट महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ महिला दिवस सीएम रेखा गुप्ता ने किया |
Home » अंतर्राष्ट्रीय » राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता अहमदाबाद पार्टी नेता बब्बर शेर स्थानीय निकाय चुनाव

राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता अहमदाबाद पार्टी नेता बब्बर शेर स्थानीय निकाय चुनाव

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

 

राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल ने कई चौंकाने वाली टिप्पणियां कीं और अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया। राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहि। कांग्रेस सांसद राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बब्बर शेर हैं। लेकिन पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है।

Trending Videos

‘मैं यहां कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं’

 

गुजरात प्रदेश कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने कहा, ‘उन्हें ये बात स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है कि गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेता दिशा दिखाने में असफल रहे’। इससे पहले राहुल ने अहमदाबाद के ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। राहुल ने कहा कि ‘कल वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। बकौल राहुल गांधी, ‘मेरा लक्ष्य था- आपके दिल की बातें जानना और समझना था। इस बातचीत में संगठन, गुजरात की राजनीति और यहां की सरकार के कामकाज से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं। लेकिन मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं।’

 

‘गुजरात कांग्रेस में गुटबाजी’

 

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के संगठनों में कई तरह का विभाजन है। उन्होंने कहा कि ‘एक जनता की इज्जत करता है, जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाता है, उसके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। दूसरा गुट जनता की इज्जत नहीं करता है। इसके लोग भाजपा से मिले हुए हैं।’ राहुल के इतना कहते ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इन दोनों तरह के पार्टी नेताओं को जब तक अलग-अलग नहीं किया गया, यहां की जनता कांग्रेस पर भरोसा नहीं कर सकती।

 

 

’20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए’

 

राहुल गांधी ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं, लेकिन पीछे से चेन लगी है और बब्बर शेर बंधे हुए हैं। एक मेरी बैठक हो रही थी, जिसमें एक कार्यकर्ता ने कहा कि दो तरीके के घोड़े होते हैं, एक होता है रेस का और दूसरा होता है बारात का। कांग्रेस पार्टी बारात के घोड़े को रेस में, और रेस के घोड़े को बारात में डाल देती है। अब गुजरात की जनता भी ये देख रही है कि रेस में बारात के घोड़े डाले हुए हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि ‘पहला काम हमें ये करना है कि हमें पार्टी के भीतर जो गुटबाजी है, उसे अलग करना है और इसके लिए 20-30 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए।’

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स