लेटेस्ट न्यूज़
UP: एटीएस ने 25 हजार का इनामी हिजबुल आतंकी पकड़ा, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग, जम्मू-कश्मीर में कई केस दर्ज | पीएम मोदी गुजरात नवसारी यात्रा अपडेट: लखपति दीदी योजना का उद्घाटन, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | IIFA 2025: आईफा के स्टेज पर साथ आए शाहिद-करीना, एक-दूसरे से की बात, कार्तिक ने की बॉक्सिंग | एयर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से इनकार करने पर 82 वर्षीय दादी को चोट पहुंचाने के यात्री के दावे को खारिज कर दिया | राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ता अहमदाबाद पार्टी नेता बब्बर शेर स्थानीय निकाय चुनाव | दिल्ली कैबिनेट की बैठक आज लाइव अपडेट महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ महिला दिवस सीएम रेखा गुप्ता ने किया |
Home » अंतर्राष्ट्रीय » दिल्ली कैबिनेट की बैठक आज लाइव अपडेट महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ महिला दिवस सीएम रेखा गुप्ता ने किया

दिल्ली कैबिनेट की बैठक आज लाइव अपडेट महिला समृद्धि योजना का शुभारंभ महिला दिवस सीएम रेखा गुप्ता ने किया

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

सीएम रेखा ने कहा कि एक कमेटी बनाई गई है। इसमें कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा को शामिल किया गया। है एक पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। वहीं आशीष सूद ने कहा कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। यह पूरी तरह से पारदर्शी काम होगा। इस योजना को लागू करने के लिए पूरीतेजी से कम। वहीं आम आदमी पार्टी पर उन्होंने कहा कि आप हमेशा आरोप लगाती रहती है यह ना होता तो कुछ और आरोप लगाती रहती। मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम करेगी। इस योजना की मदद से दिल्ली की बहनों को आर्थिक मदद मिल सकेगा। 

03:00 PM, 08-Mar-2025

महिला समृद्धि योजना के लिए जल्द होंगे रजिस्ट्रेशन: वीरेंद्र सचदेवा

 

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस योजना को लागू करने के लिए एक वर्ष के लिए 5100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। अब हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा।

 

02:52 PM, 08-Mar-2025

हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे: जेपी नड्डा

 

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। रेखा गुप्ता  बता रही थी कि उन्हें घर से उठा कर सार्वनिजक काम में जोड़ा। पार्टी महिलाओं को आगे लाने के लिए काम करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारी शक्ति का विकास होता है तो दुनिया आगे बढ़ती है। विकसित भारत की कल्पना करते है तो यह तब तक संभव नहीं है जब तक महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाते है। महिलाओं ने जो भी कार्यक्रम चलाए है और महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ा। नारी शक्ति वंदन योजना, नारी पंचायत से लेकर राष्ट्रपति भवन तक महिला हैं। देश का बजट रखने का सौभाग्य मिला वो निर्मला सीतारमण को मिला। उज्ज्वला योजना के माध्यम महिलाओं को मजबूत बनाया। उन्हें अब लकड़ी काटने के लिए जाने की जरूरत नहीं होती है। कुछ समय पहले ही दिल्ली को आपदा से छुट्टी मिली है। जेपी नड्डा ने कहा कि महिला समृद्धि  योजना लागू हो इसके लिए बजट में 5 हजार करोड़ से अधिक का बजट पास किया है। योजना को लागू करने के लिए 5 हजार 100 करोड़ रुपए पास कर दिया है। जल्द ही योजना लागू हो जाएगी। हर महिला को 2500 रुपये मिलेंगे।

02:45 PM, 08-Mar-2025

प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे: जेपी नड्डा

 

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमारी सरकार का फोकस women led development पर है। प्रधानमंत्री मोदी नारी सशक्तिकरण के ध्येय साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब नारीशक्ति का विकास होता है, तो दुनिया का विकास होता है। इसलिए नारीशक्ति को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा मूलरुप में मानकर आगे चला है।

02:42 PM, 08-Mar-2025

महिलाओं के योगदान से बनी दिल्ली में भाजपा की सरकार: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में यदि महिला का साथ न मिलता तो दिल्ली में जीत संभव नहीं हो सकता है। महिला दिवस पर महिला सशक्ति को नमन करता हूं और दिल्ली की महिलाओं को नमन करते हुए धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया है। ये जीत महिलाओं के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हो पाया है।

02:32 PM, 08-Mar-2025

महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया: जेपी नड्डा

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में कहा कि सरकार बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। देश में भाजपा की महिला सीएम और डिप्टी सीएम हैं। महिलाओं के बिना जीत पाना संभव नहीं था। भाजपा के पास सबसे ज्यादा महिला सांसद हैं। महिलाएं अब मुख्या धारा का हिस्सा हैं।

 

02:27 PM, 08-Mar-2025

पीएम मोदी ने मुझे बजट रखने के लायक बनाया: सीएम रेखा

 

साल 1993 से संगठन में काम कर रही हूं। शादी के बाद जब परिवार में आ गई थी उस समय संगठन ने मुझे वापस बुलाया और सार्वजनिक सेवा से जोड़ा था। 30 साल में कई पद दिए गए। पार्टी में महिला बहुत कुछ करती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि उन्हें टिकट न देकर किसी बाहर से आए को टिकट दे दिया जाता है। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में निर्मला सीतारमण बजट रख रही है। वहीं दिल्ली में मुझे मुख्यमंत्री बना कर बना कर बजट रखने लायक बनाया हैं।

02:18 PM, 08-Mar-2025

सीएम रेखा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कसा तंज

 

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा के दिल्ली महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का सम्मान होता है। कांग्रेस काल में जब  इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं तो उस समय उनके अलावा कोई अन्य महिला कैबिनेट में नहीं थी। वहीं आप की सरकार में महिला सांसद को घर पर बुलाकर पीटा जाता था। दिल्ली के हर जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाया जाएगा। हर जरूरत की जगह पर पिंक शौचालय बनाएंगे। महिलाओं से जो वादा किया है उसे भी पूरा करेंगे।

02:04 PM, 08-Mar-2025

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘महिला दिवस कार्यक्रम’ में शामिल हुए।

 

01:51 PM, 08-Mar-2025

दिल्ली कैबिनेट ने लगाई महिला सम्मान योजना पर मुहर

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस महिला दिवस के अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री रहे। दिल्ली चुनाव के अपने संकल्प पत्र में महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की गरीब बहनों को 2500 रुपये देने का वादा जो हमने किया था उसपर हमने मुहर लगा दी है। दिल्ली सरकार के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है, ताकि दिल्ली की गरीब बहनों को हम समृद्धि योजना का लाभ दे सकें।

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स