04:08 PM, 08-Mar-2025
पैसे को निवेश करना जरूरी: बेबी रानी

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या।
– फोटो : अमर उजाला
महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि अमर उजाला की द बोनस पत्रिका ज्ञानवर्धक है। मेरे बाबा ने मुझसे कहा था कि मोटा खाओ, मोटा पहनो, वक्त के लिए बचाकर रखो। यह पत्रिका भी कुछ ऐसा ही सिखा रही है। महिलाओं को समृद्ध और सशक्त बनाने की यह अच्छी पहल है। पैसे को निवेश करना आज जरूरी है।
03:54 PM, 08-Mar-2025
देश की महिलाएं आगे बढ़ रहीं : रजनी तिवारी

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी
– फोटो : अमर उजाला
उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि अमर उजाला ने हमेशा की तरह महत्वपूर्ण मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित किया है। गांव तभी मजबूत होंगे, जब महिलाएं सशक्त होंगीं। सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से महिलाओं में हौसला बढ़ रहा है। बेहतर कानून व्यवस्था से महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं का बहुत योगदान है। सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के पास पैसा होगा, तभी वे परिवार और समाज का विकास कर सकती हैं। उनमें आत्मविश्वास आता है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि आधी आबादी की सामर्थ्य देश की दशा-दिशा बदल सकती है। आज ऐसा ही हो रहा है। आज स्कूलों में बेटों से ज्यादा बेटियों को मेडल मिलते हैं। समाज में जागरूकता आई है। महिलाओं को वित्तीय सशक्त बनाने का मुद्दा बहुत अच्छा है। महिलाएं जो कुछ भी करना चाहती हैं, उसे अच्छे से करती हैं, बस उनमें इच्छाशक्ति होनी चाहिए। आज देश की वित्तमंत्री भी महिला ही हैं। देश की राष्ट्रपति और राज्यपाल भी महिला हैं। सभी अपना कार्य मजबूती से कर रही हैं। यही सशक्त नारी और बदलता भारत है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी सदैव ताकतवर रही है। हमारा इतिहास वीर नारियों से भरा रहा है। जब नारी बचत और निवेश के बारे में सोच लेगी तो यह काम महिलाएं बहुत आसानी से कर लेंगी। बस एक बार उनको सोचने की देर है। गांव से लेकर शहर तक में महिलाएं मजबूत हो रही हैं। उनके पास अब पैसा आ रहा है जाहिर है कि अब उनको निवेश करने की जरूरत भी है। आज हम सब यही संकप्ल लेंगे कि हमें इसे कैसे निवेश करना है। कैसे पैसे का मैनेजमेंट करना है। मैं उन महिलाओं को धन्यवाद देना चाहूंगी। मैं अमर उजाला को महिला सशक्तीकरण की दिशा में बढ़ाए गए इस सकारात्मक कदम की तारीफ करती हूं। हमारी सरकार पहले टेबलेट और स्मार्ट फोन दे चुकी है। अब हम स्कूटी देने जा रहे हैं। महिलाएं समृद्व और स्वावलंबी हों। हम सब मिलकर इस काम को कर सकते हैं।
03:50 PM, 08-Mar-2025
द बोनस पत्रिका का विमोचन
महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या और उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने अमर उजाला की द बोनस पत्रिका का विमोचन किया।
03:43 PM, 08-Mar-2025
कार्यक्रम में पहुंची उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री रजनी तिवारी और बेबी रानी मौर्य
– फोटो : अमर उजाला
शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी का स्वागत किया गया।
03:35 PM, 08-Mar-2025
महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने किया दीप प्रज्ज्वलन
अमर उजाला द बोनस के शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
03:03 PM, 08-Mar-2025
व्यापार और उद्यम जगत की कई हस्तियां होंगी कार्यक्रम में शामिल
अमर उजाला द बोनस के ‘शक्ति की समृद्धि’ कार्यक्रम में व्यापार और उद्योग जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी, जिनमें निप्पॉन लाइफ इंडिया असेट मैनेजमेंट की सेगमेंट हेड अनामिका माटे, बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड की प्रोडक्ट हेड सुनंदा वेंकटरमण, मिरे असेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की क्लस्टर हेड शिल्पी चंदेल, बटुक की बिजनेस और स्ट्रैटेजी हेड उमा देसाई, फिनिक्स रिसर्च एंड एनालिटिक्स की संस्थापक प्रबलीन वाजपेयी, सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर और प्रीमोर फिनटेक की सह-संस्थापक
निशा सांघवी शामिल हैं।
02:58 PM, 08-Mar-2025
‘द बोनस’ पत्रिका का होगा विमोचन
शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम में अमर उजाला ‘द बोनस’ की नई इकाई ‘द बोनस’ पत्रिका का विमोचन भी किया जाएगा। यह पत्रिका आर्थिक समाचारों के साथ ही उनके विश्लेषण पर आधारित है। पत्रिका के माध्यम से अर्थ क्षेत्र के दिग्गज, पाठकों को वित्तीय सलाह भी देंगे।
02:50 PM, 08-Mar-2025
Shakti ki Samridhi Live: नारी शक्ति की समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ, द बोनस पत्रिका का हुआ विमोचन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रहेंगी। प्रदेश सरकार की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि होंगी। इनके साथ ही म्युचूअल फंड, बीमा, शेयर बाजार, साइबर सुरक्षा, फाइनेंशियल प्लानिंग और सोने में निवेश जैसे विषयों पर चर्चा के लिए देशभर से दिग्गज महिलाएं जुट रही हैं।
