अश्विन
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला रविवार को दुबई में खेला जाएगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह एक हाईवोल्टेज मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड इससे पहले साल 2000 में भी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हमें हरा चुका है। टीम इंडिया इसका बदला लेने उतरेगी। भारत ने अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है, जबकि न्यूजीलैंड ने सिर्फ एक मैच गंवाया है और वह भी भारत के खिलाफ। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कीवी एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल दुखा सकते हैं। अश्विन ने कहा कि वह भारत की जीत की आशा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डर भी लग रहा है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था।
